कभी ऐसे दिखते थे 'डांस इंडिया डांस' के ये 10 सेलेब्स, अब तक इतना बदला लुक
इसमें कोई शक नहीं कि टीवी पर काम करने वाले आर्टिस्ट ने अपनी काबिलियत के दम पर पहचान बनाई है। लेकिन यह भी सच है कि सेलिब्रिटीज के लिए उनका लुक भी खास मायने रखता है। कई सेलिब्रिटीज हैं, जिनके पहले और अब के लुक को देखें तो साफ पता चलता है कि इसमें काफी कुछ बदलाव आया है। इस पैकेज में हम डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से जुड़े कुछ लोगों की फोटोज (तब और अब की) लाए हैं, जिनका ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है। डालते हैं एक नजर...
शक्ति मोहन
'डांस इंडिया डांस' के दूसरे सीजन विनर रहीं शक्ति मुंबई में डांस स्टूडियो 'नृत्य शक्ति' चलाती हैं। वे 'डांस प्लस' के तीन सीजन जज कर चुकी हैं। इसके अलावा वे फिल्म 'धूम 3' के सॉन्ग 'कमली' की असिस्टेंट कोरियोग्राफर भी रही हैं।
रेमो डिसूजा
'डांस इंडिया डांस' के पहले सीजन से लगातार इसके जज रहे हैं। बतौर कोरियोग्राफर अपना करियर शुरू करने वाले रेमो अब बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और 'फालतू' , 'ABCD (1 & 2)' और 'A फ्लाइंग जट' को डायरेक्ट कर चुके हैं।
गीता कपूर
गीता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'डांस इंडिया डांस' के जज के तौर पर ही की थी। लेकिन 15 साल की उम्र से उन्हें कोरियोग्राफी का चस्का है। 1998 में उन्हें 'कुछ कुछ होता है' के सॉन्ग 'तुझे याद न मेरी आई' में देखा गया था। प्रेजेंट में वे 'सुपर डांसर : डांस का कल' को जज कर रही हैं।
राघव जुयाल
'डांस इंडिया डांस' के तीसरे सीजन में कंटेस्टेंट बने थे और फाइनल तक पहुंचे थे। उस दौरान उन्हें स्लो मोशन वॉक का किंग कहा जाने लगा था। अब वे रियलिटी शो 'डांस प्लस' के होस्ट हैं और इसके तीन सीजन में नजर आ चुके हैं।
बिन्नी शर्मा
'डांस इंडिया डांस' के दूसरे सीजन की कंटेस्टेंट रहीं बिन्नी 'संजोग से बनी संगिनी' और 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
धर्मेश येलांडे
'डांस इंडिया डांस' के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट थे। बाद में फराह खान ने उन्हें 'तीस मार खां' में उन्हें बतौर कोरियोग्राफर हायर किया। धर्मेश पिछले साल रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'बैंजो' में भी नजर आए थे। प्रेजेंट में वे 'डांस प्लस 3' में बतौर मेंटर नजर आ रहे हैं।
टेरेंस लुईस
को 'डांस इंडिया डांस' के तीनों सीजन के जज के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 'लगान' और 'झंकार बीट्स' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी भी की है।
पुनीत पाठक 'डांस इंडिया डांस' के दूसरे सीजन के सेकंड रनरअप रहे थे। बाद में 'ABCD' में वे बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। वे 'डांस इंडिया डांस' के पांचवें सीजन को जज कर चुके हैं। प्रेजेंट में उन्हें 'डांस प्लस 3' में मेंटर के रूप में देखा जा सकता है।
सलमान यूसुफ खान
'डांस इंडिया डांस' के पहले सीजन के विनर रहे हैं। उन्होंने दृष्टि धामी के साथ 'झलक दिखला जा' का छठा सीजन भी जीता था। 2017 में 'डांस डांस जूनियर्स' के कन्नड़ वर्जन में वे बतौर जज नजर आ रहे हैं।
कुंवर अमरजीत सिंह 'डांस इंडिया डांस' के दूसरे सीजन के फाइनलिस्ट रहे हैं। बाद में उन्हें 'दिल दोस्ती डांस' में एक्टिंग करते देखा गया। वे 'डेयर टू डांस' और 'नच बलिए 5' के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।

Post a Comment