Header Ads

IIFA 2017 से गायब हैं ये 8 बॉलीवुड स्टार्स


न्यूयॉर्क में होने जा रहे IIFA 2017 में शामिल होने के लिए सभी बॉलीवुड सेलेब्स वहां पहुंच गए हैं, लेकिन अभी भी कुछ नामी स्टार्स हैं जो इस मौके पर मौजूद नहीं रहेंगे। कोई पर्सनल रीजन से इस अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बना रहा है तो कोई प्रोफेशनल रीजन से। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स यहां मौजूद नहीं होंगे और क्यों?

अमिताभ बच्चन

बिग बी के साथ IIFA का एसोसिएशन काफी खराब रहा था। उन्होंने बिग बी को हटाकर सलमान खान को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था और आखिरी मिनट तक उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी। ये बात साल 2011 की है। इसी से आहत होकर अमिताभ ने ट्वीट किया था, इतना ही नहीं, अवॉर्ड फंक्शन में शामिल नहीं होने के लिए भी उन्होंने ऑर्गनाइजर्स को ही रिस्पॉन्सिबल ठहराते हुए एक और ट्वीट किया था,

ऐश्वर्या राय बच्चन

अपने फादर-इन-लॉ के डिसीजन की रिस्पेक्ट करते हुए ऐश्वर्या ने भी इस अवॉर्ड फंक्शन का बायकॉट कर दिया है।

शाहरुख खान

प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते शाहरुख ने आइफा अवॉर्ड में नहीं जाने का फैसला किया है। ये आनंद एल रॉय की अपकमिंग फिल्म के बिजी शेड्यूल की वजह से ऐसा कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका इस साल IIFA 2017 में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि इस दौरान वो मुंबई में होंगी। बता दें कि 18 जुलाई को प्रियंका अपना 34 वां बर्थडे यहीं सेलिब्रेट करेंगी।

आमिर खान

वैसे तो आमिर खान हमेशा ही अवॉर्ड फंक्शन्स में शामिल होना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा उनकी ब्लॉकबस्टर हिट, 'दंगल' भी किसी अवॉर्ड कैटेगरी के लिए कंसीडर नहीं की गई है। ऐसे में, उनके पास ये अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड करने की कोई खास वजह भी नहीं है। बता दें कि कुछ समय पहले ही आमिर खान को फिल्म 'दंगल' के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पिछले 16 सालों में ये पहला मौका था जब आमिर ये अवॉर्ड लेने पहुंचे थे।

कंगना रनोट

आमिर खान के पदचिन्हों पर चलते हुए कंगना ने भी फैसला लिया है कि वो अवॉर्ड शो में शामिल नहीं होंगी। इसी आधार में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंगना इस सेरेमनी में मौजूद नहीं रहेंगी।

करीना कपूर खान

सैफ अली खान तो इस अवॉर्ड सेरेमनी के लिए निकल चुके हैं, क्योंकि इस बार ये फंक्शन इन्हें ही होस्ट करना है। लेकिन इस बार उनके साथ करीना नहीं गईं। बता दें कि करीना कई बार ये स्टेटमेंट दे चुकी हैं कि वो अपने बेटे तैमूर को कभी अकेला नहीं छोड़तीं। शायद इसी वजह से उन्होंने सैफ के साथ जाना जरूरी नहीं समझा।

अक्षय कुमार

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिजी शेड्यूल के अलावा अक्षय की अपकमिंग फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गई है। ऐसी कंडीशन में वो शायद ही अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हो पाएं।