Header Ads

धरती की 5 सबसे अजीब जगहें, देखकर यकीन करना है मुश्किल


इस दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो बेहद ही अजीबोगरीब है। इनमें होइया फॉरेस्ट से लेकर लेक हिलियर तक शामिल हैं।

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर या सुनकर हैरत होती है। आज हम आपको 5 ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल है। इनमें हॉन्टेड फॉरेस्ट से लेकर अजीबोगरीब लेक तक शामिल हैं। जानिए इनके बारे में...

होइया फॉरेस्ट, रोमानिया

होइया फॉरेस्ट रोमानिया के क्लूज नापोका शहर में स्थित है। इसकी गिनती दुनिया की सबसे हॉन्टेड फॉरेस्ट में भी होती है। बताया जाता है कि इस जंगल में जाने वालों के साथ कई अजीबोगरीब तरह के हादसे हो चुके हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि जब उन्होंने यहां फोटो लेने की कोशिश की तो उन्हें कैमरे में यूएफो भी नजर आया। इसके अलावा यहां पहुंचते ही लोग खुद को कमजोर महसूस करने लगते हैं या फिर उनकी बॉडी में अजीब तरह के रैशेज बन जाते हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि इस जंगल में महिलाओं की अजीबोगरीब आवाज भी सुनाई देती है।

लेक हिलियर

पश्चिमी ओस्ट्रेलिया में समुद्र तट के पास स्थित लगभग 600 मीटर लंबी इस बेहद खूबसूरत गुलाबी झील को "लेक हिलियर" के नाम से जाना जाता हैं। यह आम झील से बहुत अलग है क्योंकि इसके पानी का रंग गुलाबी है। इतना ही नहीं इस झील का पानी बहुत ही ज्यादा नमकीन है, लेकिन स्वीमिंग के लिए काफी सेफ है।

बदाब-ए-सूरत, ईरान

ईरान का बदाब-ए-सूरत एक नेचुरल साइट है। इसका निर्माण करीब हजारों साल पहले हुआ था। इसकी गिनती दुनिया की खबूसरत आश्चर्यचकित चीजों में की जाती है। आयरन ऑक्साइड के कारण यह पीला दिखता है।

डूर टू हेल, तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान स्थित इस ज्वालामुखी को नर्क का दवराजा भी कहा जाता है। 1971 से इस गैस के गढ्ढे से फ्लेम निकल रहे हैं। बताया जाता है कि इस गढ्ढे का निर्माण नेचुरली हुआ है। हालांकि, इस आग के पीछे की वजह मीथेन गैस और अन्य वषैली गैसों का मिश्रण बताया जाता है।

सोकोट्रा, यमन

सोकोट्रा एक आइलैंड है, जो अरबयिन समुद्र और यमन का हिस्सा है। इस आइलैंड पर जाने के बाद आपको लगेगा कि यह एक अलग ही दुनिया है। इस आइलैंड की खासियत ये है कि यहां 700 प्रकार के पेड़-पैधे और जीव-जंतु की प्रजातियां पाई जाती है।