Header Ads

कुएं से आ रही थी बदबू, तैर रहा था महिला का शव, चारपाई पर रख निकाला


जयपुर के चाकसू में शनिवार को एक कुएं से महिला का शव मिला। कुएं से बदबू आ रही थी। किसी ग्रामीण ने वहां चप्पलें देखीं तो उसे शक हुआ। कुएं में झांका तो महिला का शव देख उसके होश उड़ गए। बड़ी मशक्कत से शव को निकाला गया। महिला पिछले कुछ दिनों से घर से लापता थी तथा मानसिक रूप से बीमार थी। शव काफी गल चुका था।

- चाकसू नेशनल हाइवे 12 बाइपास स्थित 'पल दो पल रेस्टोरेन्ट' से आधा किलोमीटर दूर बने एक कुएं से बदबू आ रही थी। कुएं के पास चप्पलें पड़ी थीं। इस पर उसे शक हुआ। उसने कुएं में देखा तो एक महिला का शव तैर रहा था। यह देख उसके हाथ-पांव फूल गए।
- उसने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। थोड़ी देर में चाकसू एसीपी वीरसिंह शेखावत अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस व ग्रामीणों ने बड़ी मश्क्कत से शव को कुएं से निकाला। पुलिस ने शव निकलवाया तथा ग्रामीणों से मृतका के बारे में पूछा।
- ग्रामीणों ने बताया कि शव पास के ही गांव की लालीदेवी बैरवा पुत्री कन्हैयालाल निवासी एसबीबीजे कॉलोनी वार्ड 20, चाकसू का है। इस पर पुलिस ने उसके घर वालों से संपर्क किया।
परिजनों ने की शिनाख्त
- पुलिस ने परिजनों को बुला लिया। परिजनों ने शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि लाली मानसिक रूप से पीड़ित थी। वह गत नौ तारीख से लापता थी। इसकी चाकसू थाने में 11 जुलाई को गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। परिजनों की मानें तो मृतका की आस-पास काफी तलाश की गई। शव मिलने के बाद पिता मां व भाइयों-भाभियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बड़ी मशक्कत से निकाला शव
- पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से कुएं में चारपाई डाली। रस्सियों व बल्लियों के सहारे शव को चारपाई पर पलटा। इसके बाद चारपाई को रस्सी से ऊपर खींच लिया। करीब-करीब ऊपर आते ही शव फिर गिर गया। इसे मशक्कत के बाद निकाला गया।
आत्महत्या का मामला
- पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। शव काफी गल चुका था। इससे लगता है कि शव 3-4 दिन पुराना है। कुएं में महिला के शव का पता लगने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।