संजय दत्त के साथ जल्द फिल्म में नजर आएंगी सुशांत की Ex-गर्लफ्रेंड
सुशांत राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे अनटाइटल्ड फिल्म में संजय दत्त के साथ कॉप के रोल में दिखेंगी।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे अपकमिंग मूवी 'मणिकर्णिका : द क्वीन्स ऑफ झांसी' में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अंकिता झलकारी बाई का रोल प्ले करेंगी। झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई की सेना की एक सोल्जर थीं। अंकिता ने खुद ये न्यूज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके अलावा अंकिता ने एक और फिल्म साइन की है। एक पॉपुलर वेबसाइट की खबर के मुताबिक, इस फिल्म में अंकिता संजय दत्त के साथ कॉप के रोल में नजर आएंगी। यह अनटाइटल्ड फिल्म दिसंबर, 2017 तक फ्लोर पर आएगी।
अक्षय के साथ 'गोल्ड' में दिखेंगी मौनी...
'नागिन 2' की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। मौनी की ड्रेस को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये पिक फिल्म 'गोल्ड' के सेट की हो सकती है। मौनी इसमें माथे पर गोल्डन ज्वैलरी में नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को और भी ज्यादा हाइलाइट कर रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कन्फर्म हुआ है कि मौनी 'गोल्ड' में अक्षय के अपोजिट नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1948 के लंदन ओलिंपिक पर बेस्ड है, जिसमें इंडियन हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।


Post a Comment