Header Ads

32 की हुई ये एक्ट्रेस, देखें ऑन स्क्रीन बोल्ड और ग्लैमरस लाइफ की Photos


सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने 16 जुलाई को अपना 32वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। सुरवीन पंजाबी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं और टॉप एक्ट्रेस में इनकी गिनती होती है। सुरवीन चावला की पहचान 'बोल्ड' एक्ट्रेस के रूप में होती रही है। जानिए, सुरवीन की लाइफ से जुड़ी बातें...

- चंडीगढ़ में पली-बढीं सुरवीन ने साल 2003 से 2007 तक टीवी के पॉपुलर शो 'कहीं तो होगा' से छोटे परदे पर कदम रखा था।
- इसके बाद वे 'कसौटी जिंदगी की' में श्वेता तिवारी की बेटी के रोल में नजर आईं।
- हालांकि, बतौर लीड एक्ट्रेस वे पहली बार सोनी इंटरनेशनल चैनल के फैमिली शो 'काजल' में दिखाई दी थीं।
- उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार' नाम का कॉमेडी शो होस्ट भी किया है।

- इतना ही नहीं, वे डांसिंग रियलटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में अपने डांस का हुनर भी दिखा चुकी हैं, जिसमें उनके पार्टनर क्रिकेटर श्रीसंथ थे।
‘हेट स्टोरी-2’ से की थी बॉलीवुड में एंट्री ...

- सुरवीन ने साल 2014 में फिल्म ‘हेट स्टोरी-2’ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की। इसके पहले वो कई साउथ और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
- उन्होंने ‘उंगली’ ( 2013), ‘क्रिएचर 3डी’ (2014), ‘वेलकम बैक’ (2015) सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
- उन्होंने 2011 में 'धरती' नाम की फिल्म से पंजाबी सिनेमा में एंट्री ली थी, जिसके लिए उन्हें पीटीसी पंजाबी फिल्म के बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड दिया गया था।
- पंजाबी में वे 'तौर मित्रां दीं', 'शाडी लव स्टोरी', 'सिंह v/s कौर' और 'लकी दी अनलकी स्टोरी' जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं।
कास्टिंग काउच का हो चुकी हैं शिकार...

- सुरवीन चावला ने पिछले साल एक सनसनीखेज खुलासा किया था। सुरवीन के मुताबिक, करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
- सुरवीन के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।