Header Ads

अब ऐसी दिखने लगी 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल, बोल्ड सीन्स देकर बटोरी थीं सुर्खियां


एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने किमी काटकर के साथ की कुछ शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक एकदम डिफरेंट नजर आ रहा है।

फिल्म 'हम' के गाने 'जुम्मा चुम्मा' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस किमी काटकर को यदि आज कोई देखें तो उन्हें पहचानना मुश्किल होगा। हाल ही में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने किमी के साथ की कुछ शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक एकदम डिफरेंट नजर आ रहा है। बता दें कि किमी ने फिल्म 'टार्जन' (1985) में बोल्ड सीन्स देकर खूब सुर्खियां बंटोरी थी। इस फिल्म में उनके हीरो हेमंत बिर्जे थे। किमी (51 साल) ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले शोषण को आधार बनाकर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी दी थी। 1992 में प्रदर्शित 'हमला' उनकी आखिरी फिल्म थी। किमी को पसंद नहीं आया था फिल्म इंडस्ट्री का रवैया...

किमी काटकर को फिल्म इंडस्ट्री में काम का रवैया पसंद नहीं आया था। उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहने से पहले कहा था, "मैं फिल्म इंडस्ट्री से परेशान होकर जा रही हूं और एक्टिंग से ऊब चुकी हूं।" किमी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के साथ होने वाले शोषण पर भी सवाल उठाए थे। किमी ने यह भी कहा था, "फीमेल स्टार्स के मुकाबले मेल एक्टर्स को ज्यादा तरजीह दिए जाने से उन्हें जलन होने लगी है और इसी वजह से वो बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं।"

किमी काटकर का फिल्मी सफर 80 के दशक से लेकर 90 के शुरुआती कुछ सालों तक रहा। किमी काटकर ने 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से बॉलीवुड में एंट्री की। इसी साल वे फिल्म 'टार्जन' में नजर आई। फिल्म के बोल्ड सीन ने किमी को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। उन्होंने 'मर्द की ज़ुबान' (1986), 'मेरा लहू' (1987), 'दरिया दिल' (1988), 'जैसी करनी वैसी भरनी' (1989), 'जलजला' (1987), 'शिव शक्ति' (1987), 'खोज' (1989), 'हमसे ना टकराना' (1990), 'शेरदिल' (1990), 'जीवनदाता' (1990), 'सरफिरा' (1991) सहित कई फिल्मों में काम किया।

किमी काटकर जितने वक्त भी फिल्मी दुनिया में रहीं उनकी छवि एक बिंदास एक्ट्रेस के रूप बनी रही। 1990 के बाद वे अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गई।

करियर की ढलान पर किमी काटकर ने टोग्राफर और ऐड फिल्म निर्माता शांतनु शोरे से शादी की। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। किमी काटकर कुछ सालों तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी रहीं। फिलहाल, वे अपने पति शांतनु और बेटे सिद्धार्थ के साथ पुणे में रह रही हैं।