Header Ads

ये है TV के 'दिलरुबा' की स्टाइलिश बेटी, जल्द कर रही है एक्टिंग डेब्यू


राकेश बेदी की बेटी रिद्धिमा बेदी जल्द एक्टिंग डेब्यू करने वाली है।

टीवी शो 'श्रीमान-श्रीमति'(1994) में दिलरुबा का कैरेक्टर प्ले करके सबको गुदगुदाने वाले राकेश बेदी इनदिनों टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में नजर आ रहे हैं। राकेश इस शो में अंगूरी भाभी के पिता का रोल प्ले कर रहे हैं। इसी बीच खबरें हैं कि राकेश बेदी की बेटी रिद्धिमा बेदी भी जल्द एक्टिंग डेब्यू करने वाली है। जिसे लेकर रिद्धिमा काफी सुर्खियों में हैं। इस म्यूजिक वीडियो से कर रही हैं डेब्यू...

- रिद्धिमा अपना एक्टिंग डेब्यू म्यूजिक वीडियो 'तेरी कहानियां' से करने जा रही हैं।
- इस सॉन्ग में रिद्धिमा के साथ ट्रॉयडिन गोम्स(Troydin Gomes) और आरिफ सईद(Arif Syed) भी हैं।
- रिद्धिमा लंबे टाइम से डेब्यू की प्लानिंग कर रही हैं जिसके लिए अब जाकर उन्हें सही प्रोजेक्ट मिला है।
- म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन मनीष निरवाल कर रहे हैं। वहीं इसके लिरिक्स राघव दत्त ने लिखे हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रिद्धिमा
- रिद्धिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
- वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।
- रिद्धिमा को सेल्फीज का काफी शौक हैं उनका पूरा इंस्टा सेल्फी से भरा हुआ है।
इन शोज में नजर आए राकेश
- राकेश ने टीवी शो 'ये जो हैं जिंदगी'(1984) से टीवी डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें फेम 1994 में आए 'श्रीमान-श्रीमति' से मिला।
- बाद में राकेश 'राहत'(1995), 'हम सब एक हैं'(1998), 'येस बॉस'(1999), 'गुब्बारे'(2000), 'FIR'(2007), 'शुभ विवाह'(2012), 'कुबूल है'(2013), 'खिड़की'(2016) 'यारों का टशन'(2016) जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।
- बता दें, इनदिनों राकेश टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में नजर आ रहे हैं।