Header Ads

ऐसी दिखती है 'बिग बॉस' की Ex-कंटेस्टेंट की बेटी, मां की तरह है स्टाइलिश


'बिग बॉस-8' की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की बेटी विधिका इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में विधिका ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वो काफी बोल्ड एंड ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। देखा जाए तो विधिका अपनी मां दीपशिखा की तरह ही काफी स्टाइलिश हैं। विधिका की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने मुंबई के Cathrdral विद्या स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। सोशल मीडिया पर एक्टिव विधिका अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है। दीपशिखा भी विधिका के साथ कई स्टनिंग फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। दीपशिखा के पहले पति की बेटी हैं विधिका...

- 1997 में दीपशिखा की शादी जीत उपेंद्र से हुई थी। जोड़ी के दो बच्चे हैं, बेटी विधिका और बेटा विहान। शादी के 10 साल बाद 2007 में इनका तलाक हुआ।
- 2012 में दीपशिखा ने केशव अरोड़ा से दूसरी शादी की। मार्च 2016 में दीपशिखा ने केशव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
- दीपशिखा ने पुलिस में केशव के खिलाफ शिकायत की थी। तब उन्होंने कहा था कि केशव उनके पास आए और पैसे मांगने लगे। लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो केशव ने उन्हें इस कदर पीटा कि वे बोल भी नहीं पा रही। उन्होंने तलाक लेने की बात तक कह दी थी।
- हालांकि, कुछ महीनों तक अलग रहने के बाद नवंबर में इनका पैचअप हुआ और दीपशिखा केशव अरोड़ा के पास लौट गईं।
कौन हैं दीपशिखा?
- 'बिग बॉस 8' में नजर आईं दीपशिखा ने 'कोयला' (1997), 'बादशाह' (1999), 'रिश्ते' (2002), 'पार्टनर' (2007) और 'गांधी टू हिटलर' (2011) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
- हालांकि, लीड रोल में वे पहली बार 'ये दूरियां' में ही नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड एक्ट्रेस खुद दीपशिखा थीं।
- दीपशिखा के दूसरे पति केशव मॉडल और एक्टर हैं, जिन्होंने उनकी फिल्म 'ये दूरियां' में काम किया है।
- दीपशिखा और केशव 2013 में स्टार प्लस के डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए में भाग ले चुके हैं। हालांकि, वे लंबी पारी नहीं खेल सके थे और जल्द ही उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था।