Header Ads

Jio की टक्कर में एयरटेल का 4G डाटा प्लान: रोज मिलेगा 3GB डाटा


रिलायंस जियो की टक्कर में अब एयरटेल ने एक ओर आकर्षक ऑफर पेश किया है। एयरटेल रोजाना यूजर्स को 4G नेटवर्क का 3GB डाटा देगा। यह नया प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है।
जियो के प्लान 19 रुपये से शुरू

जियो का धन धना धन ऑफर अब खत्म हो चुका है। इसके बाद कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही यूजर्स के लिए नए प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं। रिलायंस जियो के प्लान 19 रुपये से शुरू होकर 9999 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं, जियो पोस्टपेड प्लान्स 309 रुपये से शुरू होकर 999 रुपये तक उपलब्ध हैं।
क्या है एयरटेल का प्लान

एयरटेल का नया प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। एयरटेल खासतौर से वॉल्यूम डाटा यूजर्स को ध्यान में रखकर 799 रुपये का प्लान लेकर आया है। 799 रुपये के इस प्लान के अंतर्गत प्रति दिन 3GB 2G/3G/4G डाटा दिया जाएगा। इसी के साथ इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी शामिल है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है।

जियो की टक्कर में प्लान
एयरटेल का यह नया प्लान जियो यूजर्स पर अटैक करता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि जियो यूजर्स की 509 रुपये के पैक में डाटा यूसेज की प्रति दिन सीमा 2GB है। हाल में जियो ने अपना सस्ता 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च किया है। इससे भारत में मौजूद अधिकतर 2G यूजर्स रिलायंस जियो 4G में स्विच कर लेंगे।