Header Ads

ये रहे हैं दुनिया के सबसे खतरनाक फील्डर, बार-बार इसलिए आतें हैं इंडिया


 दुनिया के सबसे खतरनाक फील्डर रहे साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट जॉन्टी रोड्स बार-बार इंडिया आते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वे क्रिकेट के सिलसिले में यहां आते हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं है। असल में जॉन्टी भारत के कल्चर और ट्रडीशन के लिए क्रेजी। उनकी भारत के लिए दीवानगी ऐसी है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रखा है जिसका जन्म भारत में ही हुआ था। आज जॉन्टी रोड्स के 48th बर्थडे पर हम आपको बता रहे हैं उनके बारे में ऐसे शॉकिंग और इंटरेस्टिंग Facts।बेटी के लिए कराई हिंदू रीति-रिवाज से पूजा...

 अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर जॉन्टी रोड्स क्रिस्चिन हैं पर वे हिंदू रीति-रिवाज पर इतना भरोसा करते हैं कि उन्होंने पिछले साल अपनी बेटी 'इंडिया' के लिए भारत में पूजा कराई थी। इतना ही नहीं, वे भारत के कई प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल होने साउथ अफ्रीका से यहां पहुंच जाते हैं। खासकर वे गणेश चतुर्थी जैसे पर्व को कभी नहीं मिस करते हैं।

- जॉन्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे इंडिया के रिच कल्चर, यहां के ट्रडीशन और लोगों के रहन-सहन से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रखने का फैसला लिया था। वे साल का ज्यादातर वक्त भारत में ही गुजारते हैं।