Header Ads

Jio 4G फोन की बुकिंग शुरू, सिर्फ 3 स्टेप की है प्रॉसेस


रिलायंस जियो के 4G फोन की बुकिंग प्रॉसेस शुरू हो चुकी है। अभी सिर्फ नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी ली जा रही है। यह जानकारी देने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
रिलायंस की एजीएम में मुकेश अंबानी ने कल ही इस फोन को लॉन्च किया है। यह फ्री में दिया जाएगा। सिक्युरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करवाए जाएंगे। हालांकि यह राशि भी 3 साल बाद यूजर को वापिस लौटा दी जाएगी।
ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन

 जियो की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com पर जाएं।

यहां आपको होम पेज पर ही जियो स्मार्टफोन का बैनर दिखेगा।

 Keep me posted पर क्लिक करें।

 इससे आप रजिस्ट्रेशन वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।

 यहां नाम, सरनेम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की डिटेल डालते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

 रजिस्ट्रेशन होते ही आपके मोबाइल नंबर पर कंपनी का मैसेज आएगा।
सबसे पहले इन्हें मिलेगा जिओफोने

 जियो फोन 15 अगस्त से चुनिंदा ग्राहकों के लिए बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होगा। फोन की 24 अगस्त से प्री-बुकिंग शुरू होगी और फोन सितंबर तक यूजर्स के हाथ में होगा। मुकेश अंबानी ने कहा है कि यह फोन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाएगा।

 फोन बुक करने के लिए जियो अभी सिर्फ यूजर की प्रारंभिक जानकारी मांग रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग फोन खरीदने में इंटरेस्टेड हैं। इसकी बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। myjio ऐप या जियो रिटेलर के जरिए फोन को प्री-बुक कर सकते हैं। इसलिए बुकिंग में देरी न करें। फोन पूरी तरह फ्री है लेकिन इसको खरीदने के लिए 1500 रुपए का डिपोजिट करना होगा। जो तीन साल बाद रिफंड कर दिया जाएगा।

 फ्री डाटा का मिसयूज रोकने के लिए यह डिपोजिट मनी रखी गई है। मुकेश अंबानी ने कहा कि लोग फ्री चीज का मिसयूज करने लगते हैं। इसलिए हम ये रुपए जियो यूजर्स से ले रहे हैं। जिन्हें 3 साल बाद वापस कर दिया जाएगा।