Header Ads

लता ने रखा था इस एक्टर का नाम, फिल्म में न्यूड सीन देकर बटोरीं सुर्खियां


बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मुकेश चंद्र माथुर आज अगर हमारे बीच होते तो 94 साल के हो गए होते। 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में जन्मे मुकेश को एक्टर राज कपूर की आवाज के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि 27 अगस्त 1976 को जब उनका निधन हुआ तो राज कपूर ने कहा था, "मैंने अपनी आवाज को खो दिया।" मुकेश भले ही नहीं हैं लेकिन उनका नाम आज भी उनके बेटे नितिन और पोते नील सरनेम के तौर पर कैरी करते है। देखा जाए तो मुकेश की तीसरी पीढ़ी आज बॉलीवुड में एक्टिव है। लता मंगेशकर ने रखा था मुकेश के पोते का नाम...


- सिंगर लता मंगेशकर का मुकेश के परिवार से काफी करीबी रिश्ता है।
- पहले लताजी ने मुकेशजी के साथ और फिर बाद में उनके बेटे नितिन मुकेश के साथ कई हिट सॉन्ग गाए हैं।
- मुकेश के परिवार से फैमिलियर टर्म्स रखते वालीं लताजी ने ही नितिन के बेटे का नाम नील रखा था।
- इसी नाम से नील ने अपना बॉलीवुड करियर बनाया और वो तब से लेकर आजतक अपने नाम नील के साथ नितिन मुकेश भी लगाते हैं।
- बता दें, नील का पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है।
फिल्म में न्यूड सीन्स से बटोरी सुर्खियां

- नील ने 1988 में आई फिल्म ‘विजय’ और 1989 में आई फिल्म ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है।
- बतौर एक्टर नील ने 2007 में आई फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें 53वें फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ न्यू कमर एक्टर के रूप में नोमिनेट भी किया गया।

- नील ने सबसे ज्यादा सुर्खियां 2009 में अपनी फिल्म 'जेल' में न्यूड सीन्स देकर बटोरी थीं।
- फिल्म में वो फुल न्यूड सीन्स देते नजर आए थे हालांकि मधुर भंडारकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
- बता दें, नी अब तक 'न्यूयार्क' 'लफंगे परिंदे', 'तेरा क्या होगा जॉनी', '7 खून माफ', 'प्लेयर्स', 'डेविड', '3 जी', 'शॉर्ट कट रोमियो' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
नॉन एक्टर लड़की से की शादी
- नील ने नॉन एक्टर रुक्मणी सहाय से 9 फरवरी 2017 को शादी की है।

- रुक्मणी, नील से आठ साल छोटी हैं। 27 साल की रुक्मिणी का जन्म 1989 में हुआ जबकि 35 साल के नील 11 जनवरी 1982 में जन्मे हैं।
- बता दें, नील ने 2016 में दशहरे के अवसर पर सगाई की थी। रुक्मणी नील एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और मुंबई की रहने वाली हैं।