Header Ads

अवॉर्ड्स नाइट में आलिया-कैटरीना ने किया जमकर डांस


न्यूयॉर्क में शनिवार को 18वें IIFA अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। इस दौरान कई सेलेब्स को जहां 2016 की फिल्मों में शानदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड दिए गए तो वहीं, कई सेलेब्स ने अपने जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस से वहां मौजूद ऑडियंस को एंटरटेन किया। आलिया, कैटरीना ने किया परफॉर्म...

- इवेंट में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन ने इस दौरान अपने डांस मूव्स ने ऑडियंस को एंटरटेन किया। वहीं, ए. आर. रहमान और अन्य सिंगर्स स्टेज पर सॉन्ग परफॉर्म करते नजर आए।
- अवॉर्ड्स की बात करें तो प्रीतम को 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट लिरिसिस्ट (ऐ दिल है मुश्किल), अमित मिश्रा को बेस्ट मेल सिंगर (ऐ दिल है मुश्किल), तुलसी कुमार ('एयरलिफ्ट' के लिए) और कणिका कपूर ('उड़ता पंजाब' के लिए) को बेस्ट फीमेल सिंगर, वरुण धवन को बेस्ट एक्टर (कॉमिक रोल में 'ढिशूम' के लिए), तापसी पन्नू को वुमन ऑफ़ दि ईयर, जिम सर्भ को बेस्ट एक्टर (निगेटिव रोल में 'नीरजा' के लिए), दिशा पाटनी को बेस्ट फीमेल डेब्यू ('एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी), दिलजीत दोसांझ को बेस्ट मेल डेब्यू ('उड़ता पंजाब' के लिए), अनुपम खेर बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल में 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए), शबाना आजमी बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल में 'नीरजा' के लिए), ए. आर. रहमान को 25 साल से म्यूजिक कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए स्पेशल अवॉर्ड और आलिया भट्ट को मिंत्रा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड दिया गया।