ब्रेकअप की बात सुनते ही GF के पैरों पर गिर गया शख्स, यूं फूट-फूटकर रोया
साउथ कोरियाई एक्ट्रेस सैंड्रा पार्क इन दिनों अपने पहले लवर के साथ ब्रेकअप के बाद की हालत एक इंटरव्यू में डिस्कस करने के कारण चर्चा में हैं। कोरियाई चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे पहले ब्रेकअप के बाद उन्होंने मरने तक का फैसला कर लिया था। ब्रेकअप के दौरान इंसान की हालत कैसी हो जाती है, इसके कई मामले सामने आते रहते हैं। कहीं लड़कियों का रोते-रोते बुरा हाल हो जाता है तो कहीं लड़के पागलपन की हद तक पहुंच जाते हैं। ऐसे ही एक पागल प्रेमी की तस्वीरें कुछ समय पहले वायरल हुई थी।
मामला चीन के हुआई प्रांत का था। यहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकआप की खबर से इतना आहत हो गया कि बीच सड़क पर ही फूट-फूटकर रोने लगा। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पैर पकड़ लिए। इस घटना की तस्वीरों के साथ-साथ इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। शख्स ने लड़की के पैर इतनी जोर से पकड़े हुए थे कि लड़की गिरते-गिरते बची थी। खुद को छुड़ाने के लिए लड़की ने लड़के को चांटा भी मारा लेकिन लड़का था कि पैर छोड़ने को तैयार नहीं था। लड़का रोता रहा लेकिन लड़की उसे अकेला छोड़ आगे बढ़ गई।


Post a Comment