Header Ads

देश की 10 सबसे खूबसूरत असेंबली बिल्डिंग, 21 लाख रुपये. में बनी थी ये


 बजट सत्र 2017 के दूसरे ही दिन यूपी विधानसभा में PETN नाम का एक्सप्लोसिव मिला। इस घटना ने यूपी असेंबली को लाइमलाइट में ला दिया। इस बिल्डिंग की नींव 1922 में रखी गई थी।

 उत्तर प्रदेश विधान सभा की बिल्डिंग की नींव 15 दिसंबर 1922 को तत्कालीन गवर्नर सर स्पेंसर हारकोर्ट बटलर ने रखी थी।
- इसका इनऑग्रेशन 21 फरवरी 1928 को हुआ।
- तब इस बिल्डिंग को बनाने के लिए 21 लाख रुपए का बजट रखा गया था।
- ब्रिटिश कंपनी मेसर्स मार्टिन ने इसका ठेका लिया था।
- बिल्डिंग के चीफ आर्किटेक्ट थे ब्रिटेन के सर स्विनन जैकब और भारत के श्री हीरा सिंह।
- इस बिल्डिंग को बनाने के लिए मिर्जापुर से सैंडस्टोन लाए गए थे।
- बिल्डिंग के कमरों और हॉल की फ्लोरिंग के लिए आगरा और जयपुर से मार्बल लाया गया।