Header Ads

शादी की फर्स्ट एनिवर्सरी मनाने हसबैंड के साथ इटली रवाना हुईं टीवी की 'इशिता'




दिव्यंका त्रिपाठी शादी की सालगिरह मनाने हसबैंड विवेक दाहिया के साथ इटली रवाना हुईं।

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यंका त्रिपाठी अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने हसबैंड विवेक दाहिया के साथ इटली रवाना हुईं। 8 जुलाई को उनकी शादी की सालगिरह है। दोनों की शादी भोपाल में हुई थी, जिसमें शामिल होने टीवी के कई सेलेब्स भोपाल आए थे। हाल ही में दोनों ने रियलिटी शो 'नच बलिए' जीता है। दोनों की मुलाकात सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी...

दिव्यंका और विवेक की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर अफेयर। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया। भोपाल में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद दिव्यंका अपने सुसराल चंडीगढ़ गई, जहां रिसेप्शन हुआ था। इसके बाद कपल ने अपने कलीग्स और फ्रेंड्स के लिए मुंबई में पार्टी रखी थी।
चंडीगढ़ में जन्मे विवेक, दिव्यंका के साथ 'ये है मोहब्बतें' शो में एसीपी अभिषेक का किरदार प्ले किया था। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। विवेक को 'ये है आशिकी' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में भी देखा जा चुका है। वहीं, दिव्यंका के करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से हुई। इस टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए वे भोपाल से दिल्ली पहुंची थीं। वहां हिस्सा लेने आईं मॉडल्स को देख दिव्यंका घबरा गईं। इसके बावजूद उन्होंने शो में हिस्सा लिया और ब्यूटीफुल स्किन का अवॉर्ड जीता। इसके बाद उन्होंने मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया। एक दिन शकुंतलम फिल्म्स से आए फोन के बाद वे ऑडिशन देने मुंबई पहुंचीं। ऑडिशन के एक हफ्ते बाद फिर कॉल आया और वे एक सीरियल में लीड रोल के लिए चुनीं जाती हैं। सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के जरिए उन्होंने छोटे परदे पर कदम रखा। जिसके बाद वे अब तक कई सीरियल कर चुकीं हैं।