Header Ads

कभी 12 घंटे तक ऑडिशन की लाइन में खड़े रहते थे 'हप्पू सिंह', ऐसे बने एक्टर


योगेश त्रिपाठी 'भाबीजी घर पर हैं' में दरोगा हप्पू सिंह के रोल में नजर आ रहे है। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया है। लेकिन एक वक्त था, जब 30 सेकंड के रोल के लिए उन्हें प्रोडक्शन हाउसेस के चक्कर लगाने पड़ते थे। दो साल तक स्ट्रगल करने के बाद योगेश को 2007 में क्लोरोमिंट का ऐड मिला, जो जबरदस्त हिट हुआ। nexa news से बातचीत में योगेश ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया।क्या कहा योगेश ने...

- बकौल योगेश, "चार साल तक लखनऊ में थिएटर करने के बाद 2005 में मैं मुंबई आ गया। यहां मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। लेकिन मुझे अपने आप पर बहुत विश्वास था। हालांकि, किस्मत ने मेरे लिए कुछ और ही तय कर रखा था।"
- "मैंने एक छोटे से रोल के लिए दो साल तक स्ट्रगल किया। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन इन दो सालों में मैंने सिर्फ ऑडिशन दिए। मैं सुबह 10 बजे वेन्यु पर पहुंच जाता था और 12 घंटे तक लाइन में लगा रहता था, तब कहीं मेरा नंबर आता था। हालांकि, इस कड़ी मेहनत का रिस्पॉन्स पॉजिटिव नहीं मिलता था।"
अपने पहले प्रोजेक्ट के बारे में
- "मुझे पहला क्लोरोमिंट का ऐड 2007 में मिला। व्यूअर्स के बीच यह जबरदस्त पॉपुलर हुआ। मेरे काम की सराहना के बाद मुझे 'FIR'(सीरियल) टीम ने एक साइड रोल करने का ऑफर दिया। 6 साल तक मैंने इस शो में काम किया और 160 से ज्यादा किरदार निभाए। इस शो से मैंने पैसा कमाना शुरू कर दिया था। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- सिर्फ एक बात जो मुझे अपसेट करती है, वह यह कि लोग मेरे कैरेक्टर्स को पहचानते हैं, लेकिन मुझे नहीं। थोड़ा बुरा लगता है। लेकिन मैं इस फैक्ट को एक्सेप्ट करता हूं।" (मुस्कराते हैं)

योगेश का जन्म झांसी से करीब 125 किमी. दूर राठ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। यहीं से उन्होंने मैथ्स में ग्रैजुएशन किया। लेकिन उन्होंने आगे की पढ़ाई छोड़ दी, क्योंकि वे एक्टर बनना चाहते थे।
- ग्रैजुएशन पूरी होते ही 2001 में योगेश लखनऊ शिफ्ट हो गए और वहां के एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा) में वर्कशॉप अटेंड की। वहां चार साल तक वे थिएटर से भी जुड़े रहे। इसके बाद एक्टिंग में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गए।

 योगेश के पापा फिजिक्स के लैक्चरर रहे हैं। उनके बड़े भाई और दो बहनों सहित फैमिली के बाकी मेंबर्स भी टीचिंग प्रोफेशन में हैं।
- 13 मई 2011 योगेश ने सपना से अरेंज मैरिज की और अब वे चार साल के बेटे दक्ष त्रिपाठी के पिता हैं।

 योगेश की मानें तो वे 'भाबीजी घर पर हैं' में हप्पू सिंह नहीं, बल्कि सक्सेना का रोल करना चाहते थे, जो फिलहाल सानंद वर्मा कर रहे हैं।
- 'भाबीजी...' के अलावा योगेश ने 'बालिका वधू', 'पीटरसन हिल' और 'लापतागंज' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।

योगेश के पिता इस बात से पहले नाखुश थे कि वे एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहता है।
- वे चाहते थे कि योगेश घर के बाकी मेंबर्स की तरह टीचिंग में करियर बनाए। लेकिन योगेश को यह मंजूर नहीं था।
- एक्टिंग में कॅरियर के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अब परिवार भी काफी खुश है। साथ ही शहरवासी भी उनकी एक्टिंग को खूब एंज्वाय कर रहे हैं।