ट्रैक्टर-ट्रॉली में कर दिया शव की पोस्टमार्टम, करंट से जलकर पैर हो गया था अलग
पन्ना जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
.पन्ना जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत होने के बाद डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम ट्रैक्टर की ट्रॉली में किया।
-पोस्टमार्टम ट्रॉली में तिरपाल लगाकर किया गया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि ट्रॉली पर मृत किशोरी का पीएम नहीं बल्कि उसकी चोटों का मुआयना किया गया था।
-जानकारी के अनुसार जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मनिया के बीरन सिंह राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री की रविवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई थी।
-किशोरी के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर सिमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। डॉक्टरों ने ट्रॉली पर ही तिरपाल लगाकर शव का पीएम कर दिया।
-इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश पनप उठा।
बिजली कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा
-वहीं किशोरी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बिजली कंपनी की लापरवाही से हुआ है।
-दर्दनाक हादसे की सूचना पर सिमरिया थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है।
-डॉ. एलके तिवारी, सीएमएचओ, पन्ना का कहना है कि ट्रैक्टर- ट्रॉली पर शव का पीएम किया जाना गलत है, यह बेहद संवेदनशील है।
-इस मामले की जांच की जाएगी।


Post a Comment