लड़की को सेल्फी का ऐसा शौक, 300 ft. ऊंचाई पर पहुंच ले लिया इतना बड़ा रिस्क
जिस प्वाइंट पर वह खड़ी है वहां संतुलन बिगड़ने पर सहारे के लिए कुछ भी नहीं है।
जिले के तीरथगढ़ वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने आई एक लड़की जान जोखिम में डालकर 300 फीट ऊंचाई से सेल्फी लेते देखी गई जिसे हमारे कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। जिस प्वाइंट पर लड़की खड़ी है वहां बेलेंस बिगड़ने से हादसा हो सकता है। जरा सी लापरवाही इस खूबसूरत पिकनिक स्पॉट को ट्रेजेडी स्पॉट बना सकती है। हर साल बारिश के कारण यहां चट्टानों पर फिसलन ज्यादा होती है। इस जगह पर प्रशासन की तरफ से चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है। लेकिन सारी सूचनाओं को नजरअंदाज करके यह लड़की अपनी जान खतरे में डालकर सेल्फी ले रही है। दो साल पहले 6 लोग 18 घंटे तक फंसे रहे...
- 20 जून 2015 को झारखंड से आए एक परिवार के चार लोग तीरथगढ़ वाटरफॉल के बीच स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से रास्ता डूब गया और मंदिर के दो पुजारियों समेत परिवार के चार सदस्य 18 घंटे तक फंसे रहे। हालांकि, सभी को बचा लिया गया था।
ये है 50 रु. एंट्री फीस वसूलने वालों का जवाब
-सीसीएफ जगदलपुर,पी. श्रीनिवास राव का कहना है कि वहां चेतावनी का बोर्ड लगा है। सुरक्षा स्टाफ अगर ठीक से निगरानी नहीं कर रहा तो उनसे बात करूंगा।
घटारानी में सेल्फी के चक्कर में झरने से गिरा युवक
- फिंगेश्वर के मां घटारानी मंदिर के पास स्थित झरने के ऊपर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार दोपहर करीब 1 बजे युवक 50 फीट ऊंचे झरने के ऊपर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान वह नीचे गहरे खाई में गिर गया। पुलिस देर रात तक उसकी पतासाजी में जुटी रही।


Post a Comment