Header Ads

शादी के बाद एक रात गुजार दुल्हन बोली- अब नहीं चाहती पति के साथ रहना


लड़की द्वारा शादी के दूसरे दिन ही पति को तलाक देने का मामला सामने आया

 एक लड़की द्वारा शादी के दूसरे दिन ही पति को तलाक देने का मामला सामने आया है। उसने इस बारे में पुलिस को लिखकर दिया है। हालांकि, उसके इस फैसले के पीछे के कारण अब तक साफ नहीं हो सके हैं। उसके लिखे बयान में केवल पति के साथ नहीं रहने की बात कही गई है। साथ ही उसने पति के तलाक मांगने पर तलाक देने की पेशकश की है। इसकी बाद वह अपने मायके के लिए रवाना हो गई। लड़की ने अचानक डीजे की माइक पकड़ा और कहा कि वह शादी से खुश नहीं...

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डबवाली के रहने वाले लड़की की शादी 14 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की के साथ राजपुरा के एक रेस्टारेंट में हुई थी। शादी में लड़की के मां-पिता शामिल नहीं हुए। गुरुद्वारे में हुई इस शादी में करीबी ही परिजन बनकर शामिल हुए। खास बात ये है कि ये शादी काफी जल्दी में की गई।

- शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन डबवाली आ गए। 15 जुलाई को डबवाली में एक रिसेप्शन भी रखा गया। रिसेप्शन के दौरान लड़की ने अचानक डीजे की माइक पकड़ा और कहा कि वह शादी से खुश नहीं है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती।

- मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को कॉल कर दिया। शाम 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
- बताया जाता है कि लड़की ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह तलाक देने के लिए तैयार है। पंचायत के दौरान लड़की कभी घर पसंद नहीं होने तो कभी कहा कि मैं डबवाली में नहीं रहना चाहती। बाद में उसने कहा कि मुझे पति पसंद नहीं। इसके साथ ही उसने बयान लिखित में पुलिस को सौंप दिया और वहां से चली गई। इस बीच लड़के ने उससे ऐसा अपना फैसला बदलने की गुहार भी लगाई। लेकिन लड़की नहीं मानी।
रिश्तेदारों ने करवाया था रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, लड़के के रिश्तेदार चंडीगढ़ में रहते हैं। उन्होंने ही लड़की का रिश्ता तय करवाया था। लड़की शादी को लेकर जल्दी में थी। लड़का और लड़की दोनों ने एक-दूसरे को देखा था। इसके बावजूद ये रिश्ता इस तरह टूट गया