Header Ads

जिम में नंगे पांव घूमना पड़ा इस शख्स को महंगा, कुछ इस तरह सड़ गया पांव


अगर आपकी भी आदत है नंगे पांव घूमने की, तो इस खबर को पढने के बाद आप भी सावधान हो जाएंगे।

कई लोगों में नंगे पांव घूमने की आदत होती है। कई बार आपने भी जिम में लोगों को नंगे पांव ही वर्कआउट करते देखा होगा। ऐसी ही आदत इस शख्स को महंगी पड़ गई। इस शख्स ने अपनी कहानी सोशल साइट पर शेयर की है लेकिन अपनी पहचान जाहिर नहीं की है। तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं....

इस शख्स ने दूसरे लोगों को सीख देने के लिए अपनी स्टोरी शेयर की है। एक रेडियो शो के जरिए उसने बताया कि उसे जिम में नंगे पांव रहना नॉर्मल लगता था। वर्कआउट के बाद वो वहीं नहा भी लेता था। इसके लिए ज्यादातर वो अपनी चप्पलें ले जाता था, लेकिन जब उन्हें भूल जाता, तो नंगे पांव ही बाथरूम में नहा लिया करता था। लेकिन अचानक एक दिन, उसके पैर के निचले भाग में काफी खुजली होने लगी। छूने पर वहां का हिस्सा उसे थोड़ा अलग लगा।

कुछ समय बाद ही उसे समझ आ गया कि उसके पैर में इन्फेक्शन हुआ है। 6 महीनों तक उसने डॉक्टर के पास जाने की जगह घरेलू इलाज किया। लेकिन इससे हालात और बिगड़ गए। उसके पैर में 5 गहरे घाव हो गए थे। उसका पांव सूज गया था। साथ ही उसमें काफी दर्द हो हो रहा था। वो चल नहीं पा रहा था। डॉक्टर्स ने बताया कि जिम में नंगे पांव नहाने की वजह से उसे इन्फेक्शन हो गया था।

फ्लोर पर रहते हैं कई तरह के बैक्टीरिया
दरअसल, पब्लिक प्लेस पर कई साफ-सफाई काफी कम ही हो पाती है। ऐसे में फ्लोर पर कई तरह के कीटाणु मौजूद रहते हैं। डॉक्टर्स लोगों को सलाह देते हैं कि उन्हें ना सिर्फ बाहर, बल्कि घर के अंदर भी नंगे पैर पहना अवॉयड करना चाहिए। ऐसा ना करने पर आपको भी इन्फेक्शन हो सकता है। खासकर पब्लिक टॉयलेट्स के इस्तेमाल में तो खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। वरना परिणाम काफी गंभीर हो जाते हैं।