Header Ads

सड़क पर ऑइल से भरा टैंकर पलटा, लोग बाल्टियों में भर ऐसे ले गए तेल


तिब्बड़ी बाईपास पर एक रिफाइंड से भरा टैंकर बैलेंस बिगड़ने के कारण पलट गया। कई जगह से डेमेज होने कारण उसमें भरा रिफाइंड बिखर गया। सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग टैंकर से बहे रिफाइंड को बाल्टियों व बर्तनों में भरकर घर ले गए। फिर चार घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की सहायता से टैंकर को सीधा किया गया।

तिब्बड़ पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले जख्मी हुए ड्राइवर व क्लीनर का इलाज कराया।
- थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को कब्जे में लेकर गाड़ी के मालिक को सूचित कर दिया है।
- एमडी डा.राजेश लखनपाल और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. अजयश्वर महंत ने कहा कि इस तेल जमीन पर गिरा होने के कारण बैक्टीरिया हो सकते हैं।
- इसके इस्तेमाल से पेट की बीमारियों के अलावा एलर्जी भी हो सकती है।
हाईवे पर मुड़ते समय हुआ हादसा
- रेवाड़ी के सुरिन्द्र ने बताया कि वह टैंकर (आर जे-02-जीए-0557) में पक्का रिफाइंड भरकर राजस्थान से जम्मू जा रहा था।
- शनिवार सुबह जब वह गुरदासपुर के तिब्बड़ी रोड बाईपास पर पहुंचा तो गाड़ी हाईवे की तरफ मोड़ते समय झटका लगने से टैंकर असंतुलित हो पलट गया।
- जिससे वह और उनका सहचालक जख्मी हो गए। टैंकर में 21 लाख रुपए के करीब का रिफाइंड था।