Header Ads

लंबे समय बाद किसी इवेंट में दिखीं उर्मिला, शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी


मुंबई में बीते दिनों जर्नलिस्ट जितेश पिल्लई ने अपनी बर्थडे पार्टी आयोजित की। इस बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई नामी सेलेब्स शामिल हुए। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंड़कर काफी समय बाद किसी इवेंट में नजर आईं। उन्होंने लाइट पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। वहीं, रेखा ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुईं।
उन्होंने ब्लैक कलर की कांजीवरम साड़ी, बालों में गजरा और डार्क रेड लिपस्टिक लगा रखी थी। शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस और कृति सेनन, अनुष्का शर्मा फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट में नजर आईं। पार्टी में आलिया भट्ट, करन जौहर के साथ पहुंची थी। इसके अलावा जोया अख्तर, जैकी श्रॉफ, डायना पेंटी, तुषार कपूर, सूरज पंचोली, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, संजय सूरी, हर्षवर्धन कपूर सहित कई सेलेब्स बर्थडे बैश में शामिल हुए।