Header Ads

यहां हर साल होता है फर्टिलिटी फेस्टिवल, राजा अपने लिए चुनते हैं नई रानी


आठ दिन का ये फेस्टिवल लुदजिजिनी शाही गांव में होता है। यहां लड़कियों को शादी के लिए तैयार किया जाता है।

स्वाजीलैंड में आज (22 जुलाई) को किंग सोबुझा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। वैसै तो स्वाजीलैंड का नाम कम ही सुनने में आता हैं, लेकिन यहां होने वाली उम्हलांगा सेरेमनी दुनिया भर में फेमस है। इसे जुलु रीड डांस के नाम से भी जाना जाता है। आठ दिन का ये फेस्टिवल लुदजिजिनी शाही गांव में होता है। यहां लड़कियों को शादी के लिए तैयार किया जाता है। वहीं, शादी से पहले प्रेग्नेट होने वाली लड़कियों के परिवार पर जुर्माना लगाया जाता है। रीड डांस करने वाली लड़कियों में से राजा अपने लिए नई रानी चुनता है।लड़कियों को दी जाती है वर्जिन रहने की सलाह...

- स्वाजीलैंड में हर साल अगस्त-सितंबर में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी ये सेरेमनी होती है।
- इस फेस्टिवल में 10 हजार से ज्यादा अनमैरिड लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं।

- हालांकि, यहां राजा के सामने होने वाले डांस और परेड में सिर्फ बड़ी लड़कियां ही शामिल होती हैं।
- नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से लड़की को राजा अपनी नई रानी के तौर पर चुनते हैं।
- इसमें लड़कियों के लिए अपनी परंपराओं को समझने और सीखने का बेहतर मौका होता है।

- बुजुर्ग जुलु महिलाएं लड़कियों को शादी और नारीत्व (वुमनहुड) के लिए तैयार करती हैं।
- महिलाएं लड़कियों को शादी होने तक वर्जिनिटी बनाए रखने और अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करने की सीख देती हैं।

- इसके साथ ही यहां शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली लड़कियों के परिवार पर एक गाय देने का जुर्माना भी लगाया जाता है।

- सेरेमनी में युवाओं को एचआईवी और कम उम्र में प्रेग्नेंसी जैसे सामाजिक मुद्दों पर बात करने का भी मौका मिलता है।
सेरेमनी और क्या होता है खास?

- शाही महल में पहुंचने के पहले दिन महिलाएं और लड़कियां आस-पास के इलाकों से लंबी बेंत काटकर लाती हैं।
- रात में इन बंडलों को बांधकर महारानी की मां के पास गांव ने गड्ढों की मरम्मत के लिए लाई जाती हैं।

- यहां वो अपने पारंपरिक कपड़े, हार, कोकून के पायल और स्कर्ट तैयार करती हैं।
- लड़कियां रॉयल फैमिली के सामने परेड करती हैं। साथ ही रीड डांस (पारंपरिक नृत्य) और गाना भी होता है।
- लाल पंख के क्राउन पहने किंग की बेटियां और रॉयल प्रिंसेज इस रीड डांस में हिस्सा लेती हैं