Header Ads

चार दशकों से नंगा घूम रहा है ये शख्स, जानिए इसके पीछे की सच्चाई!


हर कोई व्यक्ति सभ्य और शालीनता के दायरे में रहने के लिए कपड़े पहनते है, परन्तु हाल ही में अपने देश में एक ऐसा युवक पाया गया है जिसने 40 वर्षों से अपने शरीर पर कोई कपड़ा नहीं पहना है। जी हां यह बात बिलकुल सत्य है, आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में सूचना दे रहें हैं जिसने पिछले 40 वर्षों से अपने शरीर पर कोई कपड़ा पहना ही नहीं है और आज भी यह शख्स बिना कपड़े के ही सभी काम करता है।

यह व्यक्ति बाजार जाता है, साईकिल चलाता है, सब्जियां लाता है, सभी की सहायता भी करता है, परन्तु ये जीवन के सभी काम बिना कपडों के ही करता है। आपको इस शख्स के बारे में जानकर हैरानी हो रही होगी। आपको बता दें कि इस शख्स का नाम “सुबल बर्मन” है और यह 45 वर्ष का है।

यह शख्स पश्चिमी बिहार के कूचबिहार जिले के अंतर्गत आने वाले राजपुर गांव का निवासी है। इस शख्स को गांव का हर व्यक्ति जानता है। गांव के किसी भी व्यक्ति को सुबल के नग्न रहने पर कोई भी परेशानी नहीं है।

बिना कपड़ो के रहने की वजह से पुलिस सुबल को गिरफ्तार करके ले गई थी, परन्तु सुबल की पैरवी के लिए सभी गांव वाले तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पुलिस ने फिर सुबल को बाइज्जत छोड़ दिया। सुबल नामक यह व्यक्ति बिना कपड़ो के आखिर क्यों रहता है? इसके पीछे 40 वर्ष पुरानी घटना है। उस समय सुबल की स्किन पर लाल रंग के चकते उभर आये थे और उनमें बहुत जलन तथा खुजली होती थी। उस समय सुबल की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी।

डॉक्टरों के सुबल का चेकअप किया और बताया कि सुबल एक प्रकार की एलर्जी से ग्रस्त हैं, जो कपड़े पहनने से होती है। इस एलर्जी को “डायस्थिसिया” कहा जाता है। इसके बाद में सुबल ने अपने भाग्य तथा समय दोनों के साथ समझौता कर लिया। तब से वह नग्न ही रहते हैं और सभी काम बिना कपड़ों के ही करते हैं।