पति को मार पत्नी ने लाश को किया था सूटकेस में बंद, आया कोर्ट का ये फैसला
6 फीट साढ़े 3 इंच के एकम की लाश को दो बाय ढाई फीट के सूटकेस में डालकर उसकी पत्नी सीरत ठिकाने लगाने जा रही थी।
पंजाब के मोहाली की फेज-3-बी-1 की कोठी नंबर-116 के बाहर 19 मार्च को सूटकेस में एक लाश मिली थी। लाश थी इसी कोठी में 15 दिन पहले किराए पर रहने आए एकम ढिल्लों की। 6 फीट साढ़े 3 इंच के एकम की लाश को दो बाय ढाई फीट के सूटकेस में डालकर उसकी पत्नी सीरत ही ठिकाने लगाने जा रही थी। आज केस की सुनवाई बुधवार को मोहाली कोर्ट में हुई। ये फैसला लिया कोर्ट ने...
- अपने पति की हत्या कर उसे सूटकेस में पैक करने के आरोप में जेल में बंद सीरत को कोर्ट में पेश किया गया।
- इस मामले में सीरत के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। सीरत के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए हैं।
- सीरत की मां जसविंदर कौर तथा भाई विनयप्रताप को भी 120बी के तहत रखा गया है। सीरत के खिलाफ उन सभी धाराओं को जारी रखा गया है, जो FIR में दर्ज थीं।
- पुलिस ने FIR में शामिल सीरत की मां तथा भाई को अरेस्ट नहीं किया है, हालांकि दोनों से इन्वेस्टिगेशन ज्वॉइन करवा ली है।
- कोर्ट ने अभी उन्हें मामले में 120बी के तहत मामले में शामिल मानते हुए उनका रोल अंडरस्कैनर रखा है।
एकम मर्डर केस फास्ट ट्रैक पर
- एकम मर्डर केस मोहाली कोर्ट में फास्ट ट्रैक केसों की सूची में दर्ज कर दिया गया है। अब इस केस की सुनवाई काफी तेजी से होगी।
- कम समय के अंतराल में केस की सुनवाइयां रखी जाएंगी, ताकि जल्द से जल्द फैसला सुनाया जा सके।
सीरत के भाई और मां को अभी नहीं किया गिरफ्तार
- सीरत ने मर्डर वाले दिन ही मटौर थाने जाकर सरेंडर कर दिया था और पुलिस ने उसकी अरेस्ट डाल दी थी।
- पुलिस ने एकम के भाई के बयानों पर दर्ज FIR में सीरत, उसके भाई विनयप्रताप और मां जसविंदर कौर का नाम शामिल किया था।
- पुलिस ने सीरत के अलावा अब तक अन्य दो आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया है।
- सूत्रों की मानें तो कोर्ट अन्य आरोपियों को भी समन भेजकर बुला सकती है और आगे जाकर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
पिस्टल पर किसकी उंगलियों के निशान, अभी नहीं चला पता
- केस में अब तक न फोरेंसिक रिपोर्ट आई है और न ही एकम की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट। इन दोनों रिपोर्ट्स के आने के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना है।
- जिस पिस्टल से गोली चली वो फोरेंसिक लैब में भेजी गई है, ताकि उस पर लगे फिंगरप्रिंट की जांच की जाए।
- बार-बार बयान बदलने के बाद सीरत ने आखिर में यह कहा था कि एकम ने खुद को गोली मारी थी इसलिए फोरेंसिक रिपोर्ट में ही साफ होगा कि पिस्टल पर किसकी उंगलियों के निशान हैं।


Post a Comment