Header Ads

22 साल से इस थिएटर में चल रही है ये मूवी, शाहरुख- काजोल भी आ चुके हैं


दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे 1995 से आज तक 22 साल से लगातार इस थिएटर में चल रही है।

मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में आज भी शाहरुख खान और काजोल की ब्‍लॉक बस्‍टर फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' जो कि 1995 में रिलीज हुई थी। तब से लेकर आज तक इस थिएटर में चलती आ रही थी , लेकिन आज मंगलवार को यहां पर श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्‍म 'हसीना पार्कर' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिस कारण DDLJ मूवी की स्क्रीनिंग को रोकना पड़ा। रोज DDLJ का मैटिनीशो चलता है इस थिएटर में...

- DDLJ मूवी को लोग लगातार 22 सालों से इस थिएटर में देखने आते हैं।
- आज यहां लोग श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे।
- इस फिल्‍म का मैटिनी शो यहां चलाया जाता है और जिसमें अच्छी भीड़ होती है। इसे देखने के लिए यहां विदेशी लोग भी आते हैं।
- DDLJ को रोकने के लिए कई बार फैसला लिया गया, लेकिन हर बार इस मूवी की स्क्रीनिंग जारी रही।
राज और सिमरन की लव स्टोरी देखने आते हैं लोग

- मुंबई सेंट्रल में स्थित सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल मराठा मंदिर में बाकी फिल्में भी दिखाई जाती हैं, लेकिन रोज सुबह 11:30 बजे केवल DDLJ की स्क्रीनिंग होती है.
- बता दें कि इस मूवी को देखने हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी आ चुके हैं।
- शाहरुख खान भी DDLJ को 1000 वीक पूरे होने पर इस थिएटर में आकर अपने फैन्स से मिले थे।

- ये मूवी टीवी पर भी कई बार आती है लेकिन इस फिल्म को लोग सिनेमाहॉल में बड़े पर्दे पर राज और सिमरन की लव स्टोरी देखने आते हैं।
- हॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर देसाई के मुताबिक DDLJ के शो के दौरान हॉल करीब आधा भरा होता है. लेकिन वीकेंड में शो हाउसफुल जाता है'.