धक्का-मुक्की के बीच लड़की को कुछ यूं बचाते रहे युवराज, जानें कौन थी वो
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वह जेएचवी मॉल में YWC शोरूम का इनॉगरेशन करने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों फैंस मॉल के पास उमड़ पड़े। सेल्फी लेने के चक्कर में भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी। उनके साथ कंपनी की सीईओ साजमिन कारा भी थी, जो भीड़ की वजह से गिरने की स्थिति में आ गई। ऐसे में यवुराज सिंह ने खुद अपनी दोनों हाथों से कवर करते हुए भीड़ से बाहर निकाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुलाई गए पीएसी...
-बता दें, भीड़ को बेकाबू देख युवराज सिंह फैंस पर नाराज भी हुए, क्योंकि वह कई बार खुद भी गिरते-गिरते बचे। ऐसे में मौके पर पीएसी बुलानी पड़ी।
-जब वो होटल पहुंचे तो मीडिया से मुलाकात की। हालांकि, सबसे पहले YWC कंपनी की सीईओ साजमिन कारा ने आकर अपना इंट्रो दिया।
बता दें, पिछले साल युवराज सिंह ने अपना क्लोदिंग कलेक्शन YWC लॉन्च किया था।
- इससे होने वाली कमाई उनके एनजीओ ‘YouWeCan’ में जाती है। यह एनजीओ उन कैंसर पीड़ितों की मदद करता है, जो अपना इलाज नहीं करा सकते।
- इस इवेंट में युवी को सपोर्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, काजोल, नेहा धूपिया, फरहान अख्तर, फराह खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे

Post a Comment