अमरूद खाने से कैसे कम होगा वजन, जानिए यहां
रोज एक अमरूद खाने से फैट बर्निंग की प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कम होता है।
अमरूद लो कैलोरी और लो शुगर फ्रूट है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें रोज एक अमरूद खाने से फायदा होता है। राजस्थान आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी, जोधपुर के अरुण दधीचबता रहे हैं अमरूद खाने के फायदे। वजन कम करने के लिए अरुण दधीच अमरूद की चटनी या इसका जूस बनाकर पीने की भी सलाह देते हैं।
रोज अमरूद की पत्तियां चबाने के भी हैं कई फायदे:
अमरूद की पत्तियाें में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे पिंपल्स जैसी स्किन की प्रॉब्लम दूर होती हैं।
इन पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। जिन लोगों को गठिया या जोड़ों में दर्द रहता है, उन्हें अमरूद की पत्तियों को खाने से फायदा होता है।
दांत दर्द या पायरिया होने पर इन पत्तियों को चबाने से फायदा होगा।


Post a Comment