Header Ads

जब ऑनलाइन लीक हुए इन 11 बॉलीवुड फिल्मों के इंटीमेट सीन्स


हाल ही में कन्नड़ फिल्म 'दंडुपाल्या 2' का एक सीन ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस संजना गलरानी न्यूड नजर आ रही हैं। पहले यह सीन फिल्म के लिए शूट किया गया था, लेकिन बाद में रीजनल सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद इसे हटा दिया गया था। वैसे, यह पहला मामला नहीं है, जब किसी फिल्म के न्यूड सीन ऑनलाइन लीक हुए हैं। इससे पहले राधिका आप्टे, स्वरा भास्कर और नंदना सेन जैसी एक्ट्रेसेस के न्यूड सीन्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में...

राधिका आप्टे

फिल्म : पार्च्ड (2016)
फिल्म 'पार्च्ड' के वायरल हुए एक सीन में राधिका आप्टे अपने को-एक्टर आदिल हुसैन के साथ इंटीमेट होती नजर आई थीं। सीन में राधिका आप्टे न्यूड हैं और आदिल हुसैन के साथ लिपलॉक करती हैं। राधिका आप्‍टे ने इस फिल्‍म में एक गांव की महिला का किरदार निभाया है, जिसे सच्‍चे प्‍यार की तलाश है। फिल्‍म 'पार्च्‍ड' को असीम बजाज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म की डायरेक्‍टर लीना यादव हैं।

स्वरा भास्कर

अनारकली ऑफ आरा (2017)

इंटरनेट पर लीक हुए फिल्म के एक सीन में एक शख्स अंधेरे में स्वरा को छूने की कोशिश करता है। वहीं, एक और सीन में संजय मिश्रा ऑडियंस के बीच स्वरा का ब्लाउज खोलने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा एक और सीन था, जिसमें स्वरा एक कमरे में कपड़े बदलती नजर आती हैं। बता दें कि फिल्म के कई सीन सेंसर बोर्ड ने हटाने को कहा था। इंटरनेट पर फिल्म के आपत्तिजनक सीन्स ही लीक हुए थे।

नंदना सेन

फिल्म : रंगरसिया (2008)

19वीं सदी के पेंटर राजा रवि वर्मा की लाइफ पर बेस्ड फिल्म रंगरसिया में एक्ट्रेस नंदना सेन और रणदीप हुड्डा के इंटीमेट सीन भी ऑनलाइन लीक हो गए थे। फिल्म के डायरेक्टर केतन मेहता और प्रोड्यूसर दीपा साही हैं।

माही गिल

फिल्म : साहब बीवी और गैंगस्टर (2011)

फिल्म रिलीज से पहले ही लीड एक्टर्स माही गिल और रणदीप हुड्डा के इंटीमेट सीन पूरे वेब वर्ल्ड में वायरल हो गए थे। फिल्म के डायरेक्टर राहुल मित्रा और प्रोड्यूसर सुनील बोहरा थे।

वीना मलिक

फिल्म : जिंदगी 50-50 (2013)

फिल्म रिलीज होने से पहले ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और एक्टर राजन वर्मा के कुछ हॉट इंटीमेट सीन्स लीक हो गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर राजीव एस रुइया और प्रोड्यूसर वीरज कुमार हैं।

शौर्य चौहान

फिल्म : साडा अड्डा (2012)

फिल्म रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस शौर्य चौहान और एक्टर करनवीर शर्मा का किसिंग सीन और अनसेंसर्ड फुटेज ऑनलाइन लीक हो गई थी। फिल्म के डायरेक्टर मुअज्जम बेग और प्रोड्यूसर राजीव और तरुण अग्रवाल हैं।

वेदिता प्रताप सिंह

फिल्म : भिंडी बाजार (2011)

फिल्म रिलीज होने के पहले ही एक्ट्रेस वेदिता प्रताप सिंह और एक्टर प्रशांत नारायणन का लिपलॉक और कई इंटीमेट सीन्स ऑनलाइन लीक हो गए थे। बाद में कहा गया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए ऐसा जानबूझ कर किया गया।

कल्कि कोचलिन

फिल्म : शंघाई (2012)

फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी के कुछ हॉट सीन लीक हो गए थे। बाद में कहा गया कि फिल्म के ये सीन पब्लिसिटी स्टंट के चलते लीक किए गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी थे।

मिया उएदा

फिल्म : ब्लड मनी (2012)

फिल्म रिलीज से पहले कनाडियन एक्ट्रेस मिया उएदा और एक्टर कुणाल खेमू के कुछ हॉट इंटीमेट सीन्स ऑनलाइन लीक हुए थे। कहा जाता है कि इसके बाद उनकी वाइफ और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान काफी अपसेट हो गई थीं। फिल्म के डायरेक्टर विशाल महादकर और प्रोड्यसर विक्रम भट्ट हैं।

जिहाना खान

फिल्म : मुंबई मिरर (2013)

फिल्म को जनवरी, 2013 में रिलीज होना था, लेकिन इससे पहले ही एक्ट्रेस जिहाना खान और सचिन जोशी के कुछ पैशनेट इंटीमेट सीन ऑनलाइन लीक हो गए थे।

नेहा धूपिया

फिल्म : रश (2012)

फिल्म रिलीज के पहले एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर इमरान हाशमी के सेंशुअल किसिंग सीन ऑनलाइन वायरल हुए थे। फिल्म के डायरेक्टर शमीन और प्रियंका देसाई हैं।