Header Ads

धोनी के आने से बदली मंदिर की किस्मत, मत्था टेकने आ चुके हैं कई सेलेब्रिटीज


शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर देवड़ी मंदिर है। खास बात ये कि इस मंदिर के बारे में तब तक ज्यादा लोगों को नहीं पता था जबतक धोनी यहां नहीं आए थे। धोनी के आने के बाद इस मंदिर के चर्चे होने लगे। माना जाता है कि जन्मदिन या फिर मैरिज एनिवर्सरी या किसी खास मौके पर धोनी यहां जरुर आते हैं। 7 जुलाई को धोनी का जन्मदिन है।

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस मंदिर में हरभजन सिंह, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा और बिहार के एक्‍स सीएम लालू प्रसाद यादव भी इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ चुके हैं।
- महेन्‍द्र सिंह धोनी जब भी कोई शुभ काम या नई शुरुआत करते हैं तो वे यहां आना नहीं भूलते।
- देवड़ी मंदिर आज आस्‍था का केंद्र के साथ-साथ टूरिस्‍ट प्‍लेस के रूप में डेवलव हो गया है। इसका फायदा यहां के बेरोजगार यूथ्स को मिल रहा है।
धोनी को हमेशा मिला है आशीर्वाद
- धोनी अपने हर महत्‍वपूर्ण मैच से पहले सोलहभुजा दुर्गा मंदिर (दिवड़ी मंदिर) जरूर आते हैं।
- रांची-टाटा हाइवे पर स्थित यह मंदिर धोनी की श्रद्धा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है।
- कहा जाता है कि मंदिर में स्थित मां सोलहभुजा मां दुर्गा ने धोनी और उनके परिवार की हर कदम पर सहायता की है।
धोनी पर लग चुका है ये आरोप
- धोनी पर मंदिर के साथ वादाखिलाफी का भी आरोप लग चुका है। धोनी पर ये आरोप प्रसिद्ध मां देवड़ी मंदिर के संचालन समिति ने लगाया था।
- समिति के सदस्यों के मुताबिक धोनी ने मंदिर में विकास कार्य कराने का वादा किया था लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया।
- कहा जाता हैं कि पालवंश काल में यानी कि 770-850 ई. के मध्य यहां अनेक मंदिर बनवाए गए थे।
- तमाड़ से 3 किमी दूर देवड़ी गांव में स्थित मंदिर के कारण ही गांव का नाम देवड़ी हो गया हैं।
- यहां 16 भुजी देवी की मूर्ति है। देवी की मूर्ति के ऊपर शिव की प्रतिमा है, अगल-बगल में सरस्वती, लक्ष्मी, कार्तिक, गणेश की मूर्तियां हैं।