खस्ता हालत में हो गया है ये बंगला, देखते ही दूर भाग जाते हैं लोग
अक्सर आस पास कुछ चीजें ऐसी घट जाती हैं जिन्हें जानने के बाद उन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक बंगला उत्तर प्रदेश के मेरठ में है जिसे किसी जमाने में सेना का बिग्रेड कमांड ऑफिस कहा जाता था। अब इसके पास जाने से भी लोगों को डर लगता है।
ये बंगला अब देश के '10 इंडियाज मोस्ट हॉन्टेड प्लेस' में शुमार हो चुका है। ये बंगला माल रोड पर व्हीलर्स क्लब के ठीक बराबर में है। जहां से दिन के उजाले में भी गुजरने से लोग कतराते हैं।
लोगों का मानना है कि यहां से अजीबोगरीब आवाजें आती हैं। साथ की कुछ अजीब सी चीजें दिखाई देती हैं।इसी वजह से लोग इस बंगले के आस पास भटकना भी पसंद नहीं करते। इस बंगले की हालत ऐसी हो चुकी है कि इसके अंदर अब लंबी लंबी झाड़ियों ने कब्जा जमा लिया है साथ ही इमारत की हालत खस्ता हो गई है।
दस्तावेजों की मानें तो ये बंगला जवाहर लाल मथुरा प्रसाद के नाम से है। ब्रिटिश राज में 1890 मे इस बंगले में ब्रिगेड कमांड ऑफिस का काम होता था। देश को आजादी मिलते ही ये एरिया हेडक्वार्टर कंकरखेड़ा रोड पर स्थापित हुआ। जिसके बाद इसे स्टोर की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा। जिसके बाद धीरे -धीरे ये खंडहर पर तब्दील होने लगा और अब लोग इसे बंगले के पास गुजरना भी पसंद नहीं करते। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है इसका किसी को पता नहीं चल पाया है।




Post a Comment