इस बावड़ी में है अरबों का खजाना, शाहजहां से है इसका ये कनेक्शन
हरियाणा के रोहतक जिले का शहर है 'महम' और यहां मौजूद है 'स्वर्ग का झरना' जिसे 'चोरों की बावड़ी' भी कहा जाता है। कहते हैं इस बावड़ी में अरबों रुपए का खजाना मौजूद है। हालांकि यह बात कितनी सच है, कोई नहीं जानता। यह बावड़ी मुगल काल में बनाई गई थी
बावड़ी में लगे एक अभिलेख के अनुसार स्वर्ग के इस झरने का निर्माण मुगल शासक शाहजहां के सूबेदार सैय्यद कलाल ने 1658-59 ईसवी में करवाया था। यह अभिलेख फारसी भाषा में लिखा उत्कीर्ण है। बावड़ी के अंदर तक पहुंचने के लिए सूबेदार ने 101 सीढ़ीयों का निर्माण भी करवाया था।
बावड़ी में अरबों का खजाना है दफन
- स्वर्ग का झरना कही जाने वाली इस बावड़ी को चोरों की बावड़ी भी कहा जाता है।
- चोरों की बावड़ी नाम एक शातिर चोर ने नाम पर रखा गया था।
- चोर के बारे में कहा जाता है कि वो अमीरों को लूट कर इस बावड़ी में छलांग लगाकर गायब हो जाता था।
- कहा जाता है कि चोर ने जितनी भी लूटपाट की वो सब इस बावड़ी में मौजूद है।
- हालांकि इतिहासकार इस बावड़ी से जुड़ी चोर की कहानियों को महज एक काल्पनिक कथा बताते हैं।

Post a Comment