ऑटो चलाने वाला ऐसे बना अरबपति, हेलीकॉप्टर से जाता है क्रिकेट खेलने
कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के बेटे विश्वजीत कदम और फेमस बिजनेसमैन अविनाश भोसले के ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अविनाश भोसले के पुणे और मुबंई स्थित 23 ठिकानों पर छापे मारे। अविनाश भोसले पुणे के बिल्डर और एबीआईएल ग्रुप के मालिक हैं। कभी पुणे की गलियों में ऑटोरिक्शा चलाने वाले अविनाश आज कई हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। वे हर संडे हेलिकॉप्टर से क्रिकेट खेलने जाते हैं।ऐसे बदली किस्मत...
अविनाश भोसले को जानने वाले बताते हैं कि 80 के दशक में वे पुणे की गलियों ऑटोरिक्शा चलाया करते थे।
- वे प्रॉपर्टीज के काम जुड़े और गवर्नमेंट कांट्रेक्टर बन गए। इसके बाद अविनाश भोसले ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
- आज वे कई हजार करोड़ के एबीआईएल ग्रुप के मालिक हैं। उन्हें लोग पुणे का रियल स्टेट किंग कहते हैं। अविनाश भोसले के पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है।
- उनके पास मर्सिडीज, ऑडी, लेमोसिन कार से लेकर बीएमडब्ल्यू, स्कोडा जैसी कारें हैं।
हर संडे हेलिकॉप्टर से क्रिकेट खेलने जाते हैं
- अविनाश भोसले हर संडे अपने बचपन के दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए हेलिकॉप्टर से जाते हैं।
- उनके बानेर के घर से 20 किमी की दूरी पर स्थित सिंहगढ़ इंस्टिट्यूट के ग्राउंड पर वे हेलिकॉप्टर से जाते हैं।
- उनके पास तीन प्राइवेट हेलिकॉप्टर है। जिसमें बेल 407, बेल 427 और ऑगस्टा 109 हेलिकॉप्टर शामिल है।
बानेर में है 'वाइट हाउस'
- पुणे के बानेर इलाके में अविनाश भोसले का पैलेस है। जिसका नाम वाइट हाउस है।
- सफेद रंग के इस पैलेस का लुक भी एकदम अमेरिकी राष्ट्रपति के वाइट हाउस की तरह ही है।
बेटी की शादी में शामिल हुए थे सेलेब्रिटीज
- अविनाश भोसले की बेटी स्वप्नाली की शादी पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के बेटे विश्वजीत कदम से हुई थी।
- उनकी शादी में पुणे की सबसे बड़ी रॉयल शादियों के रूप में जानी जाती है।
- इस शादी में अभिनेता सलमान खान से लेकर तत्कालीन कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए थे।
- अविनाश की बेटी की विदाई भी हेलीकाप्टर से हुई थी।

Post a Comment