लड़की को लगा मर चुका है पिता, फिर कचरे के ढेर से इस हाल में मिले
हवाई के ओहाऊ में रहने वाली डायना किम 32 साल की हैं। जब वो काफी छोटी थीं, तब ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। तब से डायना कभी अपने पिता से नहीं मिली। लेकिन अचानक एक दिन उनकी नजर सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर के पास खड़े एक भिखारी पर पड़ी। उसे देखते ही डायना हैरत में रोने लगी। ऐसे हाल में पिता से मिली...
पेशे से फोटोग्राफर डायना के पिता की मुई में फोटोग्राफी की दुकान थी। उन्होंने अपने पिता से ही इस आर्ट को सीखा था। डायना काफी खुश थीं लेकिन पेरेंट्स के तलाक ने उनसे सब कुछ छीन लिया। उसके बाद डायना कभी अपने पिता से नहीं मिली। उनकी पूरी लाइफ खराब हो। गई कभी नन्ही डायना पार्क में सो जाती तो कभी अपने किसी दोस्त के घर पर। 2003 में अपने कॉलेज के दौरान डायना ने एक प्रोजेक्ट शुरू किया, जिसके तहत वो बेघर और बेसहारा लोगों की मदद करती थीं। एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में डायना होनोलुलु में थी, जब सड़क किनारे कचरे में उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा नजर आया।
रुक गई थी डायना की धड़कन
उस समय को याद करते हुए डायना बताती हैं कि 10 साल से वो सिर्फ बेसहारा लोगों की मदद कर रही थी। तभी 2012 में जब उनके सामने एक चेहरा नजर आया तो वो हैरान हो गई। कचरे में पड़ा ये शख्स कोई और नहीं, उनका पिता था। जब डायना ने अपना परिचय दिया, तो वो अपनी बेटी को पहचान ही नहीं पाया। खुशी से झूमती डायना ने किसी तरह अपने पिता को साथ चलने को मनाया।
सालों से सड़कों पर ही जिंदगी बिता रहा था पिता
बाद में डायना को पता चला कि तलाक के बाद उसके पिता के परिवार वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया था। तब से वो सड़क पर ही जिंदगी बिता रहे थे। इतने सालों बाद अपने पिता से मिलकर डायना काफी। दोनों अब साथ ही रहते हैं। डायना अपने पिता की तसवीरें भी अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

Post a Comment