वकील ने महिलाओं से कहा-पत्नी मायके गई है, घर आ जाओ, फिर हुई ये हालत
कलेक्टोरेट में 4 महिलाओं ने वकील महेंद्र लोधी के साथ चप्पलों से मारपीट की। वह बचने के लिए कई बार छूटकर भागा, लेकिन उसे फिर से पकड़ लिया। वकील की शर्ट तक फाड़ डाली। इसके बाद भी महिलाओं का गुस्सा कम नहीं हुआ, आखिर वकील मंदिर में छिपा, जब बच पाया।
महिलाओं का आरोप था कि पैसे लेने के बाद भी आय-जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवाए और कारण पूछने पर कहा, घर आ जाना पत्नी मायके गई है। इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया। वकील महेंद्र लोधी ने महिलाओं के आरोप को गलत बताया है।

Post a Comment