Header Ads

पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में डाली मिर्च, खंभे से बांधकर किए जुल्म


महिला पर इस तरह का अत्याचार एक महिला पंच के सामने हुआ, डेढ़ साल बाद भी पति पर कोई कार्यवाही नहीं

देश भले ही डिजिटल युग में पहुंच गया हो, पर देश के किसी कोने में आज भी जंगल का कानून चल रहा है। ऐसे ही आदिवासी समाज के माथे पर कलंक लगाने की खबर सामने आई है, जिसमें शंकालु पति ने पत्नी पर बेतहाशा जुल्म ढाए। यह सब गांव की महिला पंच के सामने हुआ, पर महिला पर हो रहे अत्याचार का किसी ने विरोध नहीं किया। 12 जुलाई को महिला ने जब इस आशय की रिपोर्ट लिखवाई, तब मामला सामने आया। खंभे से बांधकर पूरी रात खूब पिटाई की…

घटना डेढ़ साल पुरानी है। चिचोड़ गांव में रहने वाला एक परिवार तीन बच्चों के साथ रहता था। पति शंकालु प्रवृत्ति का था। एक बार पति को जिस पर शक था, उसके साथ पत्नी को भी खंभे से बांध दिया। उसके बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च डालकर उसे खूब मारा। दोनों की खूब पिटाई के बाद पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। यह सब गांव की महिला पंच के सामने हुआ। जिस पुरुष पर शक था, उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
क्या कहती है पीड़िता

मेरे पति के दोस्त के साथ मेरे संबंध का आरोप लगाकर मुझे उसके साथ खंभे से बांध दिया। पूरी रात खूब पिटाई की। इतना ही नहीं, पति ने मेरे प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च डालकर मुझे यातना दी गई। इसके बाद एक पोटली में कुछ कपड़े रखकर मुझे घर से बाहर निकाल दिया। मैं अपने बच्चों को देखने के लिए तड़प रही हूं। मुझ पर अत्याचार करने वाले पति पर आज तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। पति की शंका ने मेरा जीवन ही बरबाद कर दिया।