Header Ads

ब्रेन डेड मां ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, 123 दिनों तक रखा गया था जिन्दा


अपने आप में बिल्कुल अनोखा ये मामला इन दिनों सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मां और बच्चे के बीच का रिश्ता जितना मजबूत होता है, उतना शायद ही कोई और रिश्ता होता है। ब्राजील में रहने वाली एक महिला ने उन हालातों में भी अपने बच्चे को जन्म दिया, जिसमें बच्चों के जीने की उम्मीद ना के बराबर थी। अपने आप में बिल्कुल अनोखा ये मामला इन दिनों सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्रेन डेड थी महिला...


कैंपो लार्गो में रहने वाली 21 साल की फ्रैन्किलेन डा सिल्वा अपने हसबैंड के साथ जुड़वां बच्चों के घर आने की तैयारी कर रही थी। लेकिन नौवें हफ्ते में ही अचानक उसके सिर में तेज दर्द होने लगा। हॉस्पिटल पहुंचने तक उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। फ्रैन्किलेन के ब्रेन में काफी ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से डॉक्टर्स ने उसे ब्रेन डेड करार दे दिया। हालांकि, उन्होंने जब देखा कि फ्रैन्किलेन के गर्भ में मौजूद बच्चों का दिल धड़क ही रहा है, तो डॉक्टर्स ने उनके खुद ही मरने तक का इन्तजार करना सही समझा। लेकिन ये चमत्कार ही था कि गर्भ में मौजूद दोनों बच्चों ने तमाम मुश्किलों के बावजूद मशीन और गैजेट के जरिए खुद को जिंदा रखा। फ्रैन्किलेन के बॉडी ओर्गंस भी काम कर रहे थे, इस वजह से डॉक्टर्स ने भी बच्चों को बचाने का फैसला किया। 123 दिन तक फ्रैन्किलेन को जिंदा रखा गया। सिजेरियन के जरिए फ्रैन्किलेन ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

कमजोर थे बच्चे
जन्म के बाद दोनों बच्चों को तीन महीने तक इन्क्युबेटर पर रखा गया था। इसके बाद स्वस्थ होकर दोनों बच्चों को उनके पिता के हवाले कर दिया गया। फ्रैन्किलेन की पहले से भी एक बेटी थी। उनकी मां अब तीनों बच्चों को पालने में मदद कर रही है।