Header Ads

इस एक्ट्रेस की टांगों के पास मिली थी खून से सनी शर्ट, इसलिए हुआ था मर्डर


12 जून को हुई एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मर्डर के आरोप में अरेस्ट दो आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि, सिर्फ 6 हजार रुपए के विवाद में कृतिका का मर्डर किया था। कृतिका की डेडबॉडी की टांगों के पास से बरामद खून से सनी एक विदेशी शर्ट भी इस मामले में बड़ा एविडेंस बन सकती है। इसे आरोपियों ने फुटपाथ से खरीदा था। बता दें कि अभिनेत्री कृतिका चौधरी की लाश अंधेरी की भैरवनाथ बिल्डिंग में 12 जून को मिली थी। इस केस के डिटेक्शन में जांच अधिकारियों को करीब एक महीने लग गए।

पुलिस सूत्रों की माने तो, जांच में सामने आया है कि एक्ट्रेस कृतिका हर हफ्ते करीब 25 हजार रुपये की ड्रग्स लेती थी।
- एक शख्स बिल्डिंग के वाचमैन को ड्रग्स की पुड़िया दे जाते थे। वह उसे कृतिका तक पहुंचाता था।
- बाद में कृतिका ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर देती थी। कृतिका के बैंक एकाउंट्स डिटेल्स में इसकी पुष्टि हो गई है।
1000 लोगों से हुई पूछताछ
- मुंबई जोन 9 के डीसीपी परमजीत दहिया ने बताया कि, कृतिका के मर्डर के मामले में पुलिस ने शकील नसीम और बासु दास नाम के दो लोगों को अरेस्ट किया है। इन दोनों में से एक कृतिका को पहले से जानता था।
- एक आरोपी शहर के गोवंडी और दूसरा नाला सोपारा इलाके से अरेस्ट हुआ है। परमजीत दहिया ने बताया कि इस मामले में 1000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है।
- हालांकि, हत्या के पीछे ड्रग्स रैकेट और पैसे का लेन जैसी बात को जांच का विषय बताते हुए पुलिस ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
- पुलिस ने कृतिका की बिल्डिंग और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अलावा उसके मोबाइल का पिछले दो साल का रिकॉर्ड निकाला।
- इसमें ज्यादातर नंबर ड्रग पेडलर्स के ही थे। सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इनसे पूछताछ में कृतिका के ड्रग्स लेने की बात साफ हो गई।
- इसी जांच के दौरान पुलिस को आसिफ उर्फ सनी नाम के एक ड्रग्स पैडलर के बारे में पता चला। वह दो साल पहले तक कृतिका को लगातार ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। उसे 2016 में ड्रग्स रैकेट चलाने के आरोप में अरेस्ट किया गया। फिलहाल वह जेल में बंद है।
- सनी के जेल जाने के बाद उसके यहां काम करने वाला शकील नसीम खान कृतिका के संपर्क में आया। कृतिका के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जिस शख्स की धुंधली फोटो कैद हुई वह शकील से मिलती थी।
- इसके बाद शकील की तलाश शुरू हुई। पुलिस उसके नालासोपारा वाले घर पहुंची, तो पता चला कि वह वहां से भाग गया है।
- इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया और आखिरकार उसे पनवेल से पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद उसका साथी बादशाह उर्फ वासूदास गिरफ्तार किया गया।
6 हजार के लिए हुआ मर्डर
- पुलिस सूत्रों की माने तो, दोनों ने पूछताछ में बताया कि, कृतिका उनके बॉस सनी से लगातार ड्रग्स लेती थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसने बची हुई पेमेंट नहीं दी। वे जब भी कृतिका से पैसे मांगते वह नोटबंदी का बहाना बताते हुए मना कर देती थी।
- वारदात वाले दिन शकील के दोस्त वासूदास ने उससे 6 हजार रुपए मांगे। शकील को लगा कि वह कृतिका से ये पैसे मांग कर उसे दे देगा। इसके बाद दोनों कृतिका के घर गए। वहां कुछ खाना खाया और जब उससे पैसे मांगने लगे तो कृतिका ने मना कर दिया।
- इसके बाद तीनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और आरोपियों में से एक ने लोहे से बने नुकीले पंच से कृतका का मर्डर कर दिया।
फुटपाथ से खरीदी विदेशी शर्ट बनी सबसे बड़ा एविडेंस
- पुलिस सूत्रों की माने तो इस मर्डर केस में खून से सनी शर्ट सबसे बड़ा एविडेंस बन सकती है। यह शर्ट कृतिका के बेडरूम से उसकी टांगों के पास से बरामद हुई थी।
- इसके कॉलर पर रॉयल प्रीमियम लिखा हुआ था। यह एक ब्रांडेड शर्ट है, जो भारत में बनती ही नहीं है।
- हत्या के वक्त शकील ने इसे पहना था। मर्डर करते वक्त इसमें खून लग गया था। आरोपी ने इसे उतारा और कृतका के घर में रखी दूसरी शर्ट पहनकर ऑटो पकड़कर अंधेरी स्टेशन आया और वहां से ट्रेन पकड़कर मुंबई में अलग-अलग इलाकों में छिपता रहा।
- गिरफ्तारी के बाद शकील से हुई पूछताछ में पता चला कि यह शर्ट उसने दादर में एक फुटपाथ से खरीदी थी। बता दें कि मुंबई के फुटपाथ पर सेकंड हैंड विदेशी शर्ट मिलती हैं।
- शकील का अब डीएनए टेस्ट होगा और खून सनी यह शर्ट उसके खिलाफ सबसे बड़ा ऐविडेंस बन गई है।