इस भारतीय क्रिकेटर के लिए दीवानी थीं माधुरी दीक्षित
अदाएं हर किसी में होती हैं। लेकिन उन शोखियों को कैमरे का माध्यम से सबके दिलों की स्क्रीन पर दिखाना किसी-किसी को ही आता है। माधुरी दीक्षित एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिसका नाम दिलों पर एक सुनहरी सी स्याही से लिखा है। चलिए आज आपको एक किस्सा सुनाते हैं। माधुरी भी एक खूबसूरत किस्सा ही हैं। एक ऐसा किस्सा। जो अपनी फिल्मों के माध्यम से हर दर्शक के हिस्से में आता है।
जैसे आज दीपिका और प्रियंका की चर्चा होती है। वैसे एक जमाना था। माधुरी की चर्चा होती थी। वो जहां दिखे। कैमरे चलने लगे। तस्वीरें कैप्चर होने लगीं। खबरें बनने लगीं।
माधुरी दीक्षित का नाम संजय दत्त के साथ जुड़ा है। इतना ही नहीं सुरेश वाडकर और उनके रिश्ते की खबरें भी सामने आई थी। अनिल कपूर और उनका रिलेशन भी सुर्खियों में था कभी।
माधुरी का दिल चंचल था। वो भागना चाहती थी। पता है किसके पीछे? किसी हीरो-वीरो के पीछे नहीं बल्कि एक क्रिकेटर के पीछे।
पहले जरा सोचिए कि कौन हो सकता है जिसके पीछे माधुरी भागना चाहती थी। छोड़ो यार हम ही बता देते हैं। उस शख्स का नाम है सुनील गावस्कर। जी हां, भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन सुनील गावस्कर की माधुरी दीवानी थीं।
यह बात उन्होंने 1992 में ‘इंडिया टुडे’ मैगजीन से चल रहे इंटरव्यू में कही थी। मैगजीन के मुताबिक, माधुरी ने कहा था, ‘मैं सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हूं। गावस्कर मुझे काफी गुड लुकिंग और सेक्सी लगते हैं।’
साल 1987 में गावस्कर रिटायर हो चुके थे। गावस्कर का चार्म तब भी बरकरार था। हालांकि आज भी 68 साल के हो चुके गावस्कर कूल डूड टाइप ही लगते हैं।


Post a Comment