Header Ads

आधी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस कर चुके हैं नसीर, दिए थे बोल्ड सीन


नसीरुद्दीन शाह 68 साल के हो गए हैं। 20 जुलाई, 1949 को बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में जन्मे नसीर के पिता आर्मी अफसर थे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आर्ट में ग्रैजुएशन करने के बाद नसीर ने 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने मेनस्ट्रीम और पैरेलल सिनेमा में खूब नाम कमाया। नसीर ने फिल्मों में हर तरह के रोल किए। यहां तक कि इसी साल आई फिल्म 'बेगम जान' में नसीर खुद से आधी उम्र की हीरोइन मिष्टी (29) के साथ रोमांस करते दिखे थे। रियल लाइफ में मिष्ठी से 38 साल बड़े हैं नसीरुद्दीन...

फिल्म में मिष्टी ने टीनएज गर्ल शबनम का रोल किया है, जो परिवार को खोने के बाद 'बेगम जान' के कोठे पर शरण लेती है। इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आता है, जब शबनम को उम्रदराज राजा (नसीरुद्दीन शाह) के साथ इंटीमेट होना पड़ता है।

 'बेगम जान' की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन की है। इस दौरान दोनों देशों को अलग करने के लिए रेड क्लिफ लाइन खींची गई।
- रेड क्लिफ लाइन बेगम जान (विद्या बालन) के कोठे के बीच से होकर गुजरती है। लेकिन वह अपना कोठा छोड़ने को तैयार नहीं होती।
- जब इसे लेकर बेगम जान वहां के राजा (नसीरुद्दीन शाह) से बात करती हैं तो वे मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन बदले में शबनम के साथ रात गुजारने की शर्त रख देते हैं।
- चूंकि बेगम जान के पास कोई रास्ता नहीं होता, इसलिए वे न चाहते हुए भी शबनम को तैयार करके राजा के कमरे में भेज देती है।
- बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद नसीरुद्दीन शाह और मिष्टी के इंटीमेट सीन की फोटो चर्चा में आई थी।

 मिष्टी पहली बार तब लाइमलाइट में आई थीं, जब वे डायरेक्टर सुभाष घई के साथ फिल्म 'कांची' की शूटिंग कर रही थीं।
- हालांकि, 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को न तो क्रिटिक्स का और न ही ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।
- बता दें कि इस एक्ट्रेस का असली नाम इंद्राणी चक्रवर्ती है। मिष्टी नाम उन्हें सुभाष घई ने 'कांची' में साइन करने के बाद दिया था।
- मिष्टी 'कांची' और 'बेगम जान' के अलावा सेक्स कॉमेडी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी अहम रोल कर चुकी हैं।

द डर्टी पिक्चर में 29 साल छोटी विद्या के साथ किया रोमांस...
सिल्क स्मिता पर बेस्ड 2011 में आई फिल्म द डर्टी पिक्चर में नसीरुद्दीन शाह ने खुद से करीब 29 साल छोटी विद्या बालन के साथ रोमांस किया। इस फिल्म में उन्होंने उम्रदराज साउथ इंडियन सुपरस्टार का किरदार निभाया था, जबकि विद्या सिल्क के रोल में थीं। फिल्म का एक गाना 'ऊ लाला ऊ लाला' काफी पॉपुलर हुआ था।

हिंदी ही नहीं कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम...

उन्होंने साल 1994 में 'मोहरा' में एक विलेन का किरदार निभाया, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। 70 के दशक से लगातार फिल्मों में काम कर रहे नसीरुद्दीन ने हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, बंगाली, तेलुगु, पंजाबी, तमिल, उर्दू और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। जब से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, ऐसा कोई साल नहीं गया, जब उनकी कोई फिल्म न आई हो।

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके नसीर...

नसीरुद्दीन शाह ने अपने करियर की शुरुआत लॉलीवुड (पाक सिनेमा) से की थी। कई नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजे जा चुके नसीरुद्दीन शाह अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 1982 में उन्होंने दीना पाठक की बेटी रत्ना पाठक से शादी की।

नसीरुद्दीन शाह के यादगार रोल...

नसीर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनमें निभाए गए उनके रोल को हमेशा याद किया जाता है। फिर चाहे वह 1983 में आई फिल्म 'मासूम' हो या फिर 1980 की 'हम पांच'। वैसे, नसीर मेनस्ट्रीम सिनेमा में 'हम पांच' के जरिए ही सक्रिय हुए थे। 'त्रिदेव' (1985), 'कर्मा' (1986), 'इज्जत' (1987), 'जलवा' (1988), 'गुलामी' (1985), और 'विश्वात्मा' (1992) जैसी कई फिल्मों में नसीर को खूब सराहना मिली।

 1983 में आई फिल्म 'जाने भी दो यारो' में नसीरुद्दीन ने विनोद चोपड़ा का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके अलावा ओम पुरी, पंकज कपूर, रवि वासवानी, सतीश शाह, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी थे। उस दौर में यह फिल्म 7 लाख के बजट में बनी थी।

 2013 में आई फिल्म 'सोना स्पा' में नसीरुद्दीन ने बाबा दयानंद का रोल प्ले किया था। मकरंद देशपांडे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा निवेदिता भट्टाचार्य और आहना कुमरा भी थीं।

2014 में आई फिल्म डेढ़ इश्किया में नसीर ने इफ्तेखार उर्फ खालूजान का रोल निभाया था। फिल्म में नसीर बेगम पारा (माधुरी दीक्षित) को इम्प्रेस करने में लगे रहते हैं। इसमें उनके अलावा अरशद वारसी, हुमा कुरैशी और विजय राज ने भी काम किया है।

- 2008 में आई फिल्म 'अ वेडनेसडे' में नसीरुद्दीन ने एक कॉमन मैन का रोल प्ले किया था, जो आतंकवाद से परेशान है। फाइनली वो आतंकियों को सबक सिखाने के लिए एक अलग रास्ता अपनाता है। फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल और रोहिताश गौड़ भी हैं।