Header Ads

16 साल बड़ी लड़की से की थी नसीरुद्दीन ने शादी, बाद में बने शाहिद के मौसा


सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई को 68 साल के हो गए हैं। कई नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजे जा चुके नसीर ने अपने करियर की शुरुआत पाक सिनेमा से की थी। कम ही लोग जानते हैं कि उनकी परवीन मुराद (मनारा सिकरी) से हुई थी। उस दौरान नसीर 19 तो परवीन 35 साल की थीं। शादी के एक साल बाद जोड़ी की बेटी हीबा शाह का जन्म हुआ। जल्द ही परवीन और नसीर अलग हो गए और हीबा मां के साथ ईरान चली गई थीं। 13 साल छोटी रत्ना से शादी कर नसीर बने शाहिद के मौसा...

- परवीन के अलग होने के कुछ साल बाद नसीर एक्ट्रेस रत्ना पाठक करीब आए।
- बिग फेट वेडिंग से उलट इस कपल ने बेहद साधारण ढंग से शादी की।
- 1982 में रत्ना की मां दीना पाठक के घर पर जोड़ी ने करीबियों की मौजूदगी में रजिस्ट्रर्ड मैरेज की थी।

- रत्ना एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक की बड़ी बहन हैं और सुप्रिया एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली मम्मी है। इस रिश्ते से रत्ना शाहिद की मौसी और नसीर उनके मौसा हैं।
34 साल से साथ है ये कपल
- अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाली ये जोड़ी पिछले 34 सालों से साथ है।

- रत्ना ने नसीर से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था।
- रत्ना से शादी के कुछ वक्त बाद नसीर की पहली पत्नी परवीन की डेथ हो थी जिसके बाद बेटी हीबा वापस इंडिया इनके साथ रहने लगी।
- हीबा की परवरिश नसीर-रत्ना के दोनों बेटों इमाद और विवान के साथ हुई।

1975 में हुई थी पहली मुलाकात

 1975 में जब रत्ना कॉलेज स्टूडेंट थीं और नसीर एफटीआईआई से ग्रैजुएशन कर रहे थे।
- सत्यदेव दुबे के डायरेक्शन में बने 'संभोग से संन्यास तक' नामक प्ले में इन्होंने पहली बार काम किया था।
- इस प्ले के रिहर्सल के दौरान नसीर और रत्मा की पहली मुलाकात हुई थी।
- इस मुलाकात के बारे में रत्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था, "यह पहली नजर का प्यार नहीं था। दुबे ने जब हमें इंट्रोड्यूस करवाया तब मैं इनका सही नाम तक नहीं जान पाई थी।"
- "पहले दिन हम दोस्त भी नहीं थे, दूसरे दिन हमने साथ घूमना शुरू कर दिया था।"