Header Ads

जब पहली बार मां अपने बच्चों से मिली, डिलिवरी की अवाॅर्ड वीनिंग


डेनवर की एक वेबसाइट ने अवाॅर्ड वीनिंग डिलिवरी की फोटोज और फोटोग्राफर के नाम जारी किए हैं।

यूएस के डेनवर शहर की वेबसाइट के विजेताओं के नाम और उनके द्वारा डिलिवरी के दौरान क्लिक की गई फोटोज की लिस्ट जारी की है। कॉन्टेस्ट का आयोजन करने वालों का कहना था कि दुनियाभर के अलग-अलग फोटोग्राफर के द्वारा डिलिवरी की खूबसूतरी और इमोशन को दिखाते हुए हमें फोटोज मिले थे, जो लोगों को इंस्पायर करती है। जब पहली बार मां अपने बच्चों से मिलती है तो उनका कैसा रिएक्शन होता इन तस्वीरों को देखकर आप समझ और महसूस कर सकते हैं। 100 से ज्यादा फोटोग्राफर ने किया था पार्टिसिपेट...

वेबसाइट के मुताबिक, इस कॉन्टेस्ट में दुनियाभर के 100 से ज्यादा फोटोग्राफर ने पार्टिसिपेट किया था। करीब 5 हफ्ते तक जज करने के बाद पैनल ने विजेताओं के नाम जारी किए। हालांकि, पैनलिस्ट का कहना था कि सारे फोटोग्राफ सुंदर और दिल को छू लेने वाली थी।
चार कैटगरी में जारी हुए परिणाम
वेबसाइट के मुताबिक, इस कॉन्टेस्ट के परिणाम चार कैटगरी में जारी किए गए हैं। ग्रैंड प्राइज जीतने वाले को 12 हजार ($200), दूसरे, तीसरे स्थान और पब्लिक च्वाॅइस वालों को 6 हजार रुपए दिए गए हैं। ग्रांड प्राइज लॉस एंजिलिस के रहने वाले फोटोग्राफर रेबेका कोरसे को दिया गया है। जबकि, सेकेंड प्राइज यूके की फोटोग्राफर हन्ना पालमारा और थर्ड प्राइज ब्रिसबेन की फोटोग्राफर सेलेना रोलसन को मिला।