'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस थाईलैंड में कर रहीं एन्जॉय
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में परिधि का रोल प्ले करने वाली लवी सासन शो के बाद मिले ब्रेक में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। सोर्स की मानें तो ये अभी थाईलैंड में हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपने ट्रिप के फोटोग्राफ्स शेयर कर रही हैं। एक पिक में जहां वो बीच पर चिल कर रही हैं, वहीं कुछ में उनका स्टनिंग और स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। बता दें कि 'साथ निभाना साथिया' कुछ ही दिनों में ऑफ एयर होने वाला है। 25 जुलाई को इसका लास्ट एपिसोड टेलिकास्ट होगा। वहीं, लवी का अगले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति के साथ सेटल होने का प्लान है।


Post a Comment