GOLD थाली में शाहरुख ने ऐसे खाई दाल-बाटी, कटौरी-ग्लास भी थे सोने के
शाहरुख को महाराजा थाली सर्व की गई थी, इस थाली की कीमत 10 हजार रुपए है।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने दो दिन तक इस फिल्म का प्रमोशन राजस्थान में किया। शनिवार को शाहरुख जयपुर में थे और उन्होंनें यहां पर पहली बार सोने के बर्तनों में दाल-बाटी और चूरमा खाया। 14 कटोरियों में सर्व की गई थी राजस्थानी डेलीकेइस...
- शनिवार को अपनी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए जयपुर आएं। उन्होंने यहां एक फेमस राजस्थानी फूड रेस्टोरेंट पर पहली बार सोने की थाली में दाल-बाटी और चूरमा खाया।
- शाहरुख खान को 14 कटारियों में राजस्थानी फूड सर्व किया गया था। शाहरुख खान ने दो बाटियां खाई। इसके साथ ही जोधपुरी गट्टे की सब्जी, कैर सांगरी, कढ़ी, घेवर, मालपुवा, केसर की खीर, बेसन का चूरमा, प्लेन चूरमा और राजस्थानी पापड़ भी शाहरुख को सर्व किया गया था।
- रेस्टोरेंट के संचालक मनीष शर्मा को बताया कि उन्होनें पहली बार राजस्थान का दाल-बाटी और चूरमा खाया है और उन्हें यह बहुत ही टेस्टी लगा।
खाने से पहले क्लिक करवाई राजस्थानी स्टाइल में फोटोज
- शाहरुख खान ने राजस्थानी फूड रेस्टोरेंट पर लंच करने से पहले राजस्थानी स्टाइल में पीले रंग का साफा पहनकर फोटो क्लिक करवाई।
- शाहरुख ने इस दौरान अपने हाथ में तलवार भी पकड़ी हुई थी और राजसी अंदाज में फोटो क्लिक करवाई।
सोने के बर्तन थे खास
- शाहरुख खान को सोने की थाली कटौरी में राजस्थानी फूड सर्व किया गया था। जिस ग्लास में पानी दिया गया वो भी सोने का था।
- जिस बाजोट पर खाना सर्व किया गया था वह चांदी का था। रेस्टोरेंट के मनीष शर्मा ने बताया कि शाहरुख को महाराजा थाली सर्व की गई थी।
10 हजार की एक थाली
- शाहरुख को महाराजा थाली सर्व की गई थी, इस थाली की कीमत 10 हजार रुपए है। इस थाली की खासियत सोने और चांदी के बर्तन है।


Post a Comment