Header Ads

एक्टर का ऐसा Look देख माधुरी दीक्षित भी हो गईं थी Shocked


भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने एक्टर और कांग्रेस नेता रवि किशन सोमवार 17 जुलाई को 46 साल के हो जाएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने कहा था कि वे शिव भक्त हैं। इसी वजह से वे खुद के अंदर नारी शक्ति को महसूस करते हैं। पढ़ें इस एक्टर की कुछ इंटरेस्टिंग बातें...

- रवि किशन ने इंटरव्यू में कहा था, "मुझे लगता है कि मेरे अंदर भी एक औरत है, जो कि बहुत स्ट्रॉन्ग है। मैं महिलाओं के दर्द, मूड, प्यार और पैशन को अच्छे से समझ लेता हूं। शायद यह शिवभक्ति का प्रताप है।"

- "मैं अपने घर की महिलाओं की भी बहुत इज्जत करता हूं। मैं अपनी बेटियों को पूजता हूं। यही नहीं, पत्नी के पैर तक छूता हूं। वो मुझे ऐसा नहीं करने देतीं। इसलिए जब वो सो रही होती हैं, तभी उनके चरणस्पर्श कर लेता हूं।"
- उस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वे अगले जन्म में एक औरत के रूप में जन्म लेना चाहते हैं।

माधुरी ने की थी डांस की तारीफ
- बता दें कि टीवी पर भी रवि किशन लड़कियों के रोल कर चुके हैं।
- 2013 में आई सैफ अली खान की 'बुलेट राजा' में उन्होंने ऐसे आदमी का रोल किया था जिसमें 'राधा' की आत्मा आती है। उनका किरदार उस फिल्म में औरत बनकर भगवान कृष्ण की पूजा करता था।

- 2012 में उन्होंने टीवी रियालिटी शो 'झलक दिखला जा' में 'होंठों पे ऐसी बात' गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। डांस परफॉर्मेंस में उन्होंने लड़की का गेट-अप लिया था।
- उनके उस परफॉर्मेंस को देखकर प्रोग्राम की जज रहीं माधुरी दीक्षित ने कहा था- मैं आपके इस महिला अवतार को देखकर शॉक्ड रह गई। आपने बहुत खूबसूरती से महिला के गेट-अप में डांस किया।