ये है बांग्लादेशी क्रिकेटर की वाइफ, बुर्का पहनने पर होटल से निकाल दिया था बाहर
तमीम इकबाल की वाइफ को कथित तौर पर बुर्का पहनने की वजह से लंदन के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया।
बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर तमीम इकबाल की वाइफ को कथित तौर पर बुर्का पहनने की वजह से लंदन के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। इससे नाराज तमीम तत्काल काउंटी क्रिकेट छोड़कर स्वेदश लौट गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि तमीम की वाइफ पर एसिड अटैक करने की कोशिश की गई थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, तमीम इकबाल वाइफ आयशा सिद्दीक के साथ लंदन के स्ट्रैट्फोर्ड के एक रेस्टोरेंट गए थे। उनकी वाइफ ने सिर पर हिजाब पहना हुआ था। इस वजह से रेस्टोरेंट स्टाफ ने उन्हें पकड़कर बाहर कर दिया।
- इस घटना के तत्काल बाद तमीम ने व्यक्तिग कारणों का हवाला देते हुए एसेक्स के साथ अपने काउंटी करार को खत्म कर दिया। घटना के एक दिन बाद उन्होंने एसेक्स के ऑफिशीयल्स से अनुरोध किया कि उनके कॉन्ट्रेक्ट को खत्म कर दिया जाए। जिसे तुरंत मान लिया गया।


Post a Comment