Header Ads

नींद में सांस लेना छोड़ देता है ये लड़का, सोने के लिए करने पड़ते हैं ऐसे इंतजाम


फ्रांस में एक अप्सरा की लोककथा है। ऑन्डाइन नामक अप्सरा को पेलमॉन नाम के एक आदमी से प्यार हो गया था। उन्होंने शादी कर ली। उस समय पेलमॉन ने कसम खाई कि मैं तुम्हें अपनी हर सांस में प्यार करूंगा। लेकिन बाद में वह ऑन्डाइन के साथ बेवफाई करने लगा। जब अप्सरा को इस बात का पता चला, तो उसने उसे शाप दिया कि दिन में तुम्हारी सांसें चलेंगी, लेकिन रात में सांसें तुम्हारा साथ छोड़ देंगी। किस्से-कहानियों में तो ऐसी बातें इंट्रेस्टिंग लगती हैं, लेकिन क्या हो अगर असल जिंदगी में ऐसी कंडीशन पैदा हो जाए? इंग्लैंड के एक टीनएज लड़के के साथ ऐसा ही है। वह जब सोता है, तो सांस लेना ही भूल जाता है। इसके बावजूद वह जिंदा है और जल्द ही 18 साल का होने वाला है।

-इंग्लैंड के लियाम डर्बीशायर को एक रेयर कंजेनिटल डिसीज है। मेडिकल लैंग्वेज में इसे सेंट्रल हाइपोवेंटिलेशन कहते हैं। अप्सरा के नाम पर इसे ऑन्डाइन्स कर्स (ऑन्डाइन का शाप) भी कहा जाता है।
-लियाम जब भी सोता है, सांस लेना बंद कर देता है। अनुमान है कि दुनिया में केवल 1,500 लोगों को यह बीमारी है। जब यह बीमारी हल्के रूप में रहती है, तो साेते समय सांस लेने में दिक्कत होती है और अच्छी नींद नहीं हो पाती। लेकिन लियाम का मामला गंभीर है, जिसमें सांस पूरी तरह बंद हो जाती है।
-डॉक्टरों ने कहा था कि वह 6 सप्ताह से ज्यादा जीवित नहीं रहेगा, लेकिन अब वह जल्द ही 18 साल का होने वाला है।