Header Ads

खुलेआम सड़कों पर न्यूड घूम रही थी मॉडल, सोशल एक्सपेरिमेंट या अश्लीलता?


कुछ लोग सोशल एक्सपेरिमेंट इसलिए करते हैं, ताकि समाज का असली चेहरा लोगों के सामने ला सकें। इसमें लोगों के व्यवहार को परखा जाता है। लेकिन इन दिनों कुछ ऐसे अजीबोगरीब सोशल एक्सपेरिमेंट्स भी होने लगे हैं, जिन्हें अश्लील और फूहड़ कहा जा सकता है। ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट इन दिनों ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लड़कियां कपड़ों की जगह बॉडी पेंट करवा सड़कों पर आ जाती हैं।

हाल ही में, साउथ अफ्रीका की एक मॉडल गिम गेलोस जीन्स की जगह अपने पैरों पर ब्लू रंग के पेंट से जीन्स जैसी डिजाइन बनाकर निकल गईं। इस एक्सपेरिमेंट को इसलिए किया गया ताकि लोगों को बताया जा सके कि उरुगुयन सोसाइटी कितनी भटक चुकी है? उनकी नजर न्यूड लड़कियों पर भी नहीं पड़ती। गिम को साउथ अफ्रीका की सेक्सी मॉडल्स में गिना जाता है। इस हाल में गिम पूरे दिन घूमती रहीं लेकिन किसी ने भी उनपर ध्यान नहीं दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया था, जिसे मात्र 2 दिन में 20 लाख बार देखा गया। हालांकि, बाद में यूट्यूब ने इसे न्यूड करार देकर हटा दिया था।
ट्रेंड में है ये एक्सपेरिमेंट
पिछले कुछ महीनों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लड़कियां बिना जीन्स या टॉप पहने सड़कों पर निकल जाती हैं। कपड़ों की जगह वो अपनी बॉडी को पेंट करवा लेती हैं। फिर ये लड़कियां बिल्कुल नॉर्मल होकर सड़कों पर, मॉल में और पब्लिक प्लेसेस में घूमती हैं। उन्हें फॉलो करने वाले कैमरामैन लोगों का रिएक्शन रिकॉर्ड करते रहते हैं। इस एक्सपेरिमेंट का मोटिव है ये देखना कि भीड़ में मौजूद लोग लड़कियों को कितने गौर से देखते हैं? इस तरह के एक्सपेरिमेंट्स के जरिए ये भी दिखाया जाता है कि कैसे लोग खुद में ही सिमटे हुए हैं या खुद में ही उलझे हुए हैं?
देखा तो ठरकी, नहीं देखा तो लापरवाह
पिछले साल जब न्यूयॉर्क में एक मॉडल सड़क पर इसी तरह जीन्स की जगह बॉडी पेंट कर निकली थी, तब कई लोगों ने उसे नोटिस किया था। उस समय सोशल एक्सपेरिमेंट के नाम पर किए गए इस एक्शन का रिजल्ट ये निकाला गया था कि अकेली लड़की को लोग किस तरह घूरते हैं। उस समय कहा गया सबकी नजर सड़क पर घूम रही लड़की पर ही होती है। इस लेटेस्ट सोशल एक्सपेरिमेंट के दौरान जब लोगों ने अफ्रीकन मॉडल की तरफ ध्यान नहीं दिया, तो कहा गया कि लोगों का ध्यान कितना भटका हुआ है। उन्हें अपने आसपास की चीजों से कोई मतलब नहीं है। यानी अगर आपने न्यूड मॉडल्स को नोटिस किया, तो आप ठरकी बन जाएंगे। अगर इग्नोर किया तो लापरवाह कहलाएंगे।
एक्सपेरिमेंट के नाम पर ये कैसी फूहड़ता?
इस तरह के सोशल एक्सपेरिमेंट भारत में होने लगे, तो कई राजनीतिक पार्टियों की भवें तन जाएंगी। बात सिर्फ भारतीय संस्कृति और सभ्यता की नहीं है, अगर लोगों का भटकाव ही नोटिस करना है तो और भी कई तरीकों से ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए लड़कियों को सड़कों पर नंगा कर घूमाना बहुत बड़ी बेवकूफी है। जो भी इस तरह के सोशल एक्सपेरिमेंट्स को प्रमोट करते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि सोसाइटी में कई गंभीर परेशानियां हैं। ऐसे में लड़कियों को ही न्यूड कर लोगों का ध्यान किधर है, ये जांचना अनुचित है।